Sarvan Kumar 15/12/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 15/12/2020 by Sarvan Kumar

1.कुख्यात आतंकवादी ओसामा बिन लादेन के दाहिने हाथ माने जाने वाले आदिल अब्दुल बारी को अमेरिका की जेल से रिहा कर दिया गया है. यूरोप में बिन लादेन का प्रवक्ता माने जाना वाला है ये आतंकी.

2.नाइजीरिया में एक बड़ी आतंकी घटना में कम से कम 110 लोगों को मार दिया गया है. मृत लोगों में ज्यादातर किसान और मछुआरे शामिल हैं.

3. नष्ट हो गया दुनिया का सबसे बड़ा एंटीना, अब नहीं मिलेगी एलियन दुनिया की खबरें! यह एंटीना लगा है आर्सीबो ऑब्जरवेटरी (Arecibo Observatory) में. ये प्यूर्टो रिको में स्थित हैं. इसका संचालन एना जी मेंडेज यूनिवर्सिटी, नेशनल साइंस फाउंडेशन और यूनिवर्सिटी ऑफ फ्लोरिडा मिलकर करते हैं.

4.रिजर्व बैंक ने रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) की सुविधा कल से 24 घंटे यानी हर वक्त उपलब्‍ध कराने का ऐलान किया है. यह सेवा 14 दिसंबर की रात में साढ़े 12 बजे से ग्राहकों के लिए हर वक्त उपलब्ध रहेगी

5.जब सोते हुए बाप को तीन बहनों ने चाकू-हथौड़े से मार डाला, फिर पुलिस को किया फोन.एक फ्लैट में तीन बहनें अपने पिता के साथ रहती थीं. एक रात जब पिता सो गए तो लड़कियों ने उनके ऊपर चाकू, हथौड़े और मिर्ची पाउडर से हमला कर दिया. घटना के बाद लड़कियों ने खुद पुलिस को फोन किया यह लड़कियां खचातुर्यन बहनों के नाम से मीडिया की सुर्खियों में रही थीं.

6.रामनगरी में बनने वाले रामलला के भव्य मंदिर के लिए ट्रस्ट सरकारी धन का उपयोग नहीं करेगा, बल्कि इसके लिए प्रभु राम के भक्तों से आर्थिक सहयोग लिया जाएगा. सहयोग राशि से ही मंदिर का निर्माण होगा. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चंपत राय ने इस बात की जानकारी दी है कि करोड़ों राम भक्तों के स्वैच्छिक सहयोग से ही ट्रस्ट मंदिर का निर्माण करेगा.

7.शक्तिकांत दास को RBI के गवर्नर पद पर 2 साल पूरे हो गए हैं. इस संदर्भ में उन्होंने बढ़ती महंगाई, भारतीय बैंकिग प्रणाली जैसे मुद्दों पर अपनी राय रखी. वहीं अपने जिंदगी के कई अनछुए पहलुओं के बारे में भी बताया.

8.Solar Eclipse 2020: आज यानी 14 दिसंबर को शाम के समय लगने वाला सूर्य ग्रहण साल 2020 का आखिरी सूर्यग्रहण होगा. ये एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा जो करीब 5 घंटे बाद खत्म होगा.

9.आमिर खान की अपकमिंग फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ (Laal Singh Chaddha) में सलमान खान (Salman Khan) और शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का कैमियो होगा.

10.न्‍यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न (Jacinda Ardern) ने कहा कि जब उन्‍हें पता चला कि देश कोरोना वायरस से पूरी तरह से मुक्‍त हो चुका है, तब वह खुशी से नाच उठीं.

 

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading