Last Updated on 15/09/2020 by Sarvan Kumar
15 September की बड़ी खबरें।आइये जानते हैं कल और आज देश विदेश में क्या- क्या हुआ?
1.देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 49 लाख के पार हो गया है. पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 83,809 नए मामले सामने आए हैं. इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 80,776 हो गई है।
2. सब्जियों की कीमतों में इस वक्त आग लगी हुई है. टमाटर का भाव देश में 80 से 100 रुपये प्रति किलो के बीच है. वहीं आलू-प्याज भी 40 से 50 रुपये प्रति किलो के बीच मिल रहा है.
3. सस्ते हुए Samsung के स्मार्टफोन, कंपनी ने की कीमतों में भारी कटौती।

4.कर्ज में डूबी सरकारी एयरलाइंस एयर इंडिया बिक सकती है सिविल एविएशन मिनिस्टर हरदीप सिंह पुरी ने राज्यसभा में कहा कि अगर एयर इंडिया को बेचा नहीं गया तो बंद करना पड़ जाएगा.
5.सांसदों के वेतन में एक साल के लिए 30 फीसदी की कटौती की जाएगी. इसके अलावा सांसद निधि भी 2 साल के लिए स्थगित कर दी गई है.
6.बिहार में बिजली गिरने से 15 लोगों की मौत.
7.बिहार के दरभंगा में होगी AIIMS की स्थापना, मोदी कैबिनेट ने दी मंजूरी.
8.दूध देने में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली भैंस सरस्वती को 51 लाख में बेच दिया गया. पेशे से किसान सुखबीर का कहना है कि इस भैंस को इसलिए बेचा क्योंकि उन्हें उसके चोरी होने का डर था. किसान सुखबीर सरस्वती के दूध और सीमन को बेचकर महीने में एक लाख से ज्यादा कमा लेते थे.
9.भारत ने एक ऐसी सड़क बनाई है जो दुनिया की सबसे ऊंची मोटरेबल रोड है. यानी यह दुनिया की सबसे ऊंची सड़क है जहां पर आप अपनी गाड़ी से जा सकते हैं. इस सड़क की खास बात ये है कि यहां से चीन की हर चाल पर निगरानी रखी जा सके।
10.रिया ड्रग्स केस: शोविक का पेडलर दोस्त सूर्यदीप हिरासत में, ड्रग्स पार्टी में ले गया था।
