Sarvan Kumar 18/08/2020

Last Updated on 18/08/2020 by Sarvan Kumar

1. बायोकॉन लिमिटेड की एग्जीक्यूटिव चेयरमैन किरण mazumdar-shaw कोरोना संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी
2. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय करने को दी मंजूरी. बता दें कि 1985 में तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल में शिक्षा मंत्रालय का नाम बदलकर के मानव संसाधन विकास मंत्रालय कर दिया गया था.
3. मॉनसून सत्र शुरू होने से पहले उत्तर प्रदेश विधानसभा के 20 कर्मचारी कोरोनावायरस संक्रमित पाए गए
4. बीते 24 घंटे में पश्चिम बंगाल में कोरोना के 3088 नए मामले सामने आए, 45 की मौत. कोरोना मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,19,578 हुई. अब तक 2473 लोगों की मौत: राज्य स्वास्थ्य विभाग
5. मुंबई में सोमवार को कोरोनावायरस के 753 नए मामले सामने आए, 40 लोगों की मौत. मुंबई में कुल मरीजों की संख्या अब 1,29,479 हो गई है: BMC
6. दिल्ली में सोमवार को कोरोनावायरस के 787 नए मामले सामने आए. 18 लोगों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर हुआ. दिल्ली में अब कोरोना के 10852 एक्टिव मामले.
7. 8453 नए मामले सामने आने के बाद महाराष्ट्र में कोरोनावायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 6 लाख 4 हजार 358 हुई. बीते 24 घंटे में 228 लोगों की मौत के बाद मौत का आंकड़ा बढ़कर 20265 हुआ.
8. निलंबित कांग्रेस नेता संजय झा का दावा लगभग 100 से ज्यादा नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिखकर राजनीतिक नेतृत्व बदलने की मांग की थी, कांग्रेस ने संजय झा के दावे को खारिज किया.
9. प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का अमेरिका के न्यूजर्सी में निधन
10. उत्तर प्रदेश के 15 जिले बाढ़ की चपेट में; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्थापित किए गए राहत शिविरों में सामाजिक दूरी पर ध्यान दें.
11. भाजपा उम्मीदवार जेपी निषाद उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने गए: चुनाव अधिकारी बृज भूषण दुबे
12. भारत ने कोरोना टेस्ट करने की क्षमता में तेजी से वृद्धि की. पिछले 3 दिनों में भारत में रोजाना 800000 से अधिक कोरोना टेस्ट किए जा रहे. सोमवार को रिकॉर्ड 8,97,000 टेस्ट किए गए: स्वास्थ्य मंत्रालय
13. तमिलनाडु के कोयंबटूर मैं एक शर्मनाक मामला सामने आया, 70 साल के बुजुर्ग व्यक्ति को 10 साल की बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में किया गया गिरफ्तार
14. महाराष्ट्र में अब तक 1043 कैदी और 302 जेल स्टाफ कोरोना संक्रमित पाए गए. कोरोना संक्रमण के कारण 6 कैदियों की मौत.
15. झारखंड में कोरोना का कहर जारी. बीते 24 घंटे में कोरोना के 733 नए मामले सामने आए, 8 मरीजों की मौत. झारखंड में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 24,067 हुई, जिसमें से 15348 लोग ठीक हुए, जबकि 8464 एक्टिव मामलें. अब तक 255 लोगों की मौत: झारखंड स्वास्थ्य विभाग
16. हरियाणा में कोरोना से 12 लोगों की मौत, बीते 24 घंटे में 887 नए मामले सामने आए. राज्य में कोरोनावायरस मामलों की संख्या बढ़कर 48,040 हुई, अब तक 550 लोगों की मौत: हरियाणा स्वास्थ्य विभाग
17. कर्नाटक में कोरोनावायरस संक्रमण के 6,317 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 2,33,283 हुई. राज्य में अब कोरोनावायरस 80643 एक्टिव मामले, 1,48,562 लोग ठीक हुए. कोरोना के कारण अब तक 4062 लोगों की मौत: कर्नाटक राज्य स्वास्थ्य विभाग
18. बिहार विधानसभा चुनाव के पहले तेजी से बदल रहे राजनीतिक समीकरण, एनडीए में शामिल हो सकते हैं जीतन राम मांझी
19. जम्मू-कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लिया अपने साथियों के बलिदान का बदला, दो आतंकवादियों को किया ढेर
20. विश्व में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ कर दो करोड़ 20 लाख से अधिक हुई. कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 776000 के पार. कोरोना संक्रमण के मामले में भारत पहले, ब्राजील दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर.

Leave a Reply