Sarvan Kumar 19/08/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 19/08/2020 by Sarvan Kumar

आज तक की ताजा खबरें

1. सुशांत सिंह राजपूत मामले में उच्चतम न्यायालय का बड़ा फैसला, जांच सीबीआई को सौंपी.

2. देश में कोरोनावायरस का कहर जारी, पिछले 24 घंटे में 64,531 मामले सामने आए, 1092 लोगों की मौत. देश में अब तक 27,68,670 लाख लोग कोरोना के चपेट में, कुल मौत का आंकड़ा 53,000 से ऊपर पहुंचा. देश में 6.5 लाख से ज्यादा एक्टिव मामले.
3. झारखंड में बीते 24 घंटे में कोरोना से 10 मरीजों की मौत. राज्य में कोरोनावायरस वालों मरीजों की संख्या बढ़कर 265 हो गई है. 1266 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25,333 हो गई है.

4. गांधी परिवार से बाहर किसी व्यक्ति को कांग्रेस अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए: प्रियंका गांधी वाड्रा

5. पश्चिमी अफ्रीकी मुल्क माली में राजनीतिक उथल-पुथल, देश पर विद्रोही सैनिकों का कब्जा. राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को बनाया बंधक.

6. कोरोना महामारी और लॉकडाउन का कहर, सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनामी के आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल से अब तक 1.89 करोड़ नौकरियां गईं.

7. उत्तर प्रदेश में बाढ़ का कहर, 14 लोगों की मौत. 16 जिलों के 838 गांव बाढ़ से प्रभावित.

8. मंगलवार को महाराष्ट्र में कोरोना के 11,119 नए मामले सामने आए, 1 दिन में कुल 422 लोगों की मौत.

9. बीते 24 घंटे में बिहार में कोरोना के 32,057 नए मामले सामने आए. कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 1,09,875 हुई. अब तक राज्य में कोरोना के कारण 542 लोगों की मौत.

10. पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय बेज्जती, खाली हाथ लौटे पाकिस्तान के आर्मी चीफ, क्रॉउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा से मिलने से किया इनकार.

10. देश की राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस के 1,374 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 1,54,741 हो गई. 12 मरीजों की मौत के बाद कुल मौत का आंकड़ा 4226 हो गया.

11. रिया चक्रवर्ती की औकात नहीं कि वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर टिप्पणी करे: बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे

12. इस्लामिक स्टेट आतंकवादियों के संपर्क में था बेंगलुरु के मेडिकल कॉलेज का नेत्र चिकित्सक अब्दुर रहमान, NIA ने किया गिरफ्तार.

13. आंध्र प्रदेश में कोरोनावायरस का कहर, बीते 24 घंटे में कोरोना के 9,652 नए मामले सामने आए. महाराष्ट्र और तमिलनाडु के बाद तीन लाख से ज्यादा पॉजिटिव मामलों वाला तीसरा राज्य बनाम आंध्र प्रदेश.

14. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा, महिला पहलवान विनेश फोगाट, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और पैरा एथलीट मरियप्पन को इस साल के राजीव गांधी खेल पुरस्कार के लिए नॉमिनेट किया गया.

15. भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा समेत 29 खिलाड़ियों के नाम अर्जुन अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया.

16. देश में अब तक 20,37,870 कोरोना संक्रमित ठीक हुए. कोरोनावायरस मृत्यु दर घटकर 1.91% हुई, रिकवरी रेट बढ़कर 73.64% परसेंट पहुंच गई: स्वास्थ्य मंत्रालय

17. अमेरिका में कोरोनावायरस से अब तक 171821 लोगों की मौत.

18. सुशांत सिंह राजपूत केस सीबीआई के हवाले होने पर अभिनेता अक्षय कुमार ने किया ट्वीट कहा,- सुप्रिम कोर्ट ने सुशांत मामले की जांच सीबीआई को करने से कहा, सत्यमेव जयते

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading