Sarvan Kumar 23/10/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 23/10/2020 by Sarvan Kumar

1. महिलाएं माता दुर्गा का प्रतीक हैं. हम नीतियों और योजनाओं के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में काम कर रहे हैं: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
2. ब्राजील ने किया चीन का बहिष्कार कहा- चीन की कोरोना वैक्सीन नहीं खरीदेंगे.
3. बिहार विधानसभा चुनाव: एनडीए के घटक दल जनता दल यूनाइटेड ने चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है. घोषणा पत्र में हर घर में बिजली, हर खेत में सिंचाई, हर घर में नल, स्वच्छ गांव, पक्की गली नालियां, विकसित शहर और बेहतर संपर्कता आदि पर जोर दिया गया है.
4. पुलिस के मामलों में सेना के दखलंदाजी के बाद पाकिस्तान में गृह युद्ध जैसे हालात बनते जा रहे हैं. सिंध प्रांत में सेना और पुलिस के बीच हुए गोलाबारी में अब तक 5 सैनिकों सहित 10 लोगों की मौत हो गई है.
5. बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. उनका पटना एम्स में इलाज चल रहा है.
6. जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में सर्च ऑपरेशन के दौरान दो आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया.
7. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का मेनिफेस्टो जारी कर दिया है. मेनिफेस्टो में अगले 5 साल में युवाओं को 19 लाख जॉब देने का वादा किया गया है.
8. भारत ने राजस्थान के पोखरण रेगिस्तान में तीसरी पीढ़ी के एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल नाग का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है.
9. मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से मानव बलि का संदिग्ध मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने 24 वर्षीय बेटे को मौत के घाट उतार दिया है.
10. टीआरएस के वरिष्ठ नेता और तेलंगना पूर्व गृह मंत्री नयनी नरसिम्हा रेड्डी का 76 साल की आयु में निधन; उनका कोरोना के बाहर की जटिलताओं का इलाज चल रहा था.
11. इस साल अब तक पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी कारण 3800 बार किया सीजफायर का उल्लंघन. युद्धविराम का उल्लंघन एलओसी के पार आतंकवादियों को घुसपैठ कराने के लिए किए जाते हैं: विदेश मंत्रालय

Leave a Reply