Sarvan Kumar 26/10/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 26/10/2020 by Sarvan Kumar

1. नागरिकता संशोधन कानून किसी समुदाय के खिलाफ नहीं है. कुछ लोग मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं कि इसका उद्देश्य मुस्लिमों की आबादी पर लगाम लगाना है :आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत

2. आरबीआई के गवर्नर शक्ति कांत कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.
3. आज देश भर में नवरात्रि और दुर्गा पूजा के समापन पर विजयदशमी का पर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. इस अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुभकामनाएं दी हैं.
4. मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का आह्वान किया.
5. पिछले साल की तुलना में इस साल 23% अधिक धान की खरीद हो चुकी है: सरकार
6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में नॉर्थ ईस्ट राज्यों में इंफ्रास्ट्रक्चर को लगातार मजबूत किया जा रहा है :रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
7. भारत चीन के साथ शांतिपूर्ण तरीके से सीमा विवाद मामला सुलझाना चाहता है, लेकिन हमारी सेना देश की 1 इंच जमीन पर भी किसी को कब्जा नहीं करने देगी: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
8. बिहार में कोविड-19 से रिकवर होने की दर 94.36% हो गई है जो कि राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है. भारत में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने की दर बढ़कर 90% हो गई है. देश में अब तक कुल 70,78,000 से अधिक कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं.
9. भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस पर जमात-ए-इस्लामी और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के साथ कट्टरपंथी सिंडिकेट बनाकर देश में चरमपंथ का समर्थन करने का आरोप लगाया है. बीजेपी ने राष्ट्रीय जनता दल से पूछा है कि क्या वह भी इस कट्टरपंथी सिंडिकेट का हिस्सा है?
10. विपक्ष दिशाहीन हो गया है, मोदी विरोध के चक्कर में वह देश का विरोध करने लगा है: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
11. पाकिस्तान: क्वेटा बलूचिस्तान में हुए बम विस्फोट में 4 की मौत, 2 घायल.
12. केरल में कोरोनावायरस का कहर जारी है. आज 6843 नए मरीज मरीजों की पुष्टि हुई है जिसके बाद यहां कोरोना के ऐक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 96585 हो गई है.
13. लोक जनशक्ति पार्टी अगर सत्ता में आती है तो नीतीश कुमार जेल में होंगे: चिराग पासवान
14. इंडियन प्रीमियर लीग: आज दुबई में खेले गए एक मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 8 विकेट से हरा दिया.
15. तिरंगे पर विवादित टिप्पणी को लेकर जम्मू कश्मीर के मुख्य पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के खिलाफ बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया है. अखिल भारतीय परिषद ने पीडीपी के कार्यालय पर किया प्रदर्शन.

Leave a Reply