Sarvan Kumar 29/09/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 29/09/2020 by Sarvan Kumar

1. बीते 24 घंटे में भारत में कोरोना के 70,589 नए मामले दर्ज किए गए, 776 मरीजों की मौत. देश में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 61,45,251हो गई है. वहीं, मौत का आंकड़ा बढ़कर 96,318 हो गया है. पिछले 24 घंटे में 84,877 लोग कोरोनावायरस से ठीक हुए. देश में रिकवरी रेट 83% है. स्वास्थ्य विभाग
2. उड़ीसा में कल 3067 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 2,15,676 हो गई है. 15 लोगों की मौत के बाद मौत का आंकड़ा बढ़कर 828 हो गया है.
3. उड़ीसा में deputy-speaker रजनीकांत सिंह समेत 11 अन्य विधायक कोरोना संक्रमित पाए गए.
4. सुप्रीम कोर्ट ने इल्तिजा मुफ्ती और उनके चाचा को महबूबा मुफ्ती से मिलने की इजाजत दी, कहा-किसी को हमेशा के लिए डिटेंशन में नहीं रखा जा सकता.
5. राफेल विमान, चिनूक और अपाचे और दूसरे एयरक्राफ्ट को शामिल करने से भारतीय वायुसेना को पर्याप्त सामरिक क्षमता मिलेगी: IAF प्रमुख
6. फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने के आरोप में उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया.
7. कोलकाता मेट्रो रेलवे की सेवाएं हर रविवार को 4 अक्टूबर से शुरू हो जाएंगी.
8. कोविड-19 और डेंगू से पीड़ित दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की हालत में सुधार हुई है. उन्हें अगले कुछ दिनों में हॉस्पिटल से छुट्टी मिल जाएगी.
9. रक्षा मंत्रालय ने 2290 करो रुपए के हथियारों और अन्य सैन्य उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी जिसमें संयुक्त राज्य अमेरिका से लगभग 72000 सिग सोर राइफलें भी शामिल हैं.
10. झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो कोरोना संक्रमित पाए गए. उन्हें राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेस रांची में भर्ती कराया गया.
11. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी ने केंद्र सरकार से प्रसिद्ध गायक एसपी बालासुब्रमण्यम को भारत रत्न से सम्मानित करने का अनुरोध किया है.
12. पश्चिम बंगाल पुलिस ने बीरभूम जिले में चार बांग्लादेशी नागरिकों समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया. उनके पास से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया
13. चिराग पासवान हमारे पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं: एलजीपी नेता शाहनवाज अहमद कैफी
14. यौन शोषण मामले में फिल्म डायरेक्टर अनुराग कश्यप की बढ़ेगी मुश्किलें, अभिनेत्री पायल घोष के शिकायत पर मुंबई पुलिस जल्द ही पूछताछ के लिए भेज सकती है समन.
15. पूर्व केंद्रीय मंत्री और RLSP के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने महागठबंधन से नाता तोड़ लिया है. सूत्रों के मुताबिक बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीएसपी और वीआईपी के साथ मिलकर तीसरा मोर्चा बनाएंगे. यह मोर्चा उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगा.
16. बॉलीवुड ड्रग्स मामले में अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह के बैंक खातों की जांच होगी. नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो सात पुरुष अभिनेताओं से भी करेगा पूछताछ.
17. इलेक्शन कमीशन ने गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, नागालैंड, उड़ीसा, तेलंगना और उत्तर प्रदेश के विधानसभा तथा एक लोकसभा उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी गई है. यह उपचुनाव 2 नवंबर को होंगे तथा मतगणना 10 नवंबर को होगी.
18. दिल्ली में कोरोना से अगस्त की तुलना में सितंबर में 40% ज्यादा मौतें. अगस्त में 441 लोगों की हुई थी मौत. वही, सितंबर में 28 दिनों में कोरोनावायरस 828 मौतें हुई हैं.
19. शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष वसीम रिजवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी कहा- इन 9 जगहों पर मंदिर तोड़कर बनाई गई है मस्जिद, तमाम तोड़े गए मंदिरों को हिंदुओं को वापस दिया जाए तथा पहले की स्थिति बहाल की जाए.
20. किसान बिल पर बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी- किसान बिल से काली कमाई का एक और जरिया खत्म हो गया है. कुछ लोग किसानों की आजादी बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं.

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading