Ranjeet Bhartiya 10/04/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 10/04/2020 by Sarvan Kumar

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने कोरोना महामारी के खिलाफ चल रहे युद्ध में मदद के लिए एक और बड़ा कदम उठाया है. जैसा कि आप जानते हैं कुछ दिनों पहले अक्षय कुमार ने कोरोना से लड़ने के लिए पीएम केयर फंड में 25 करोड़ दान किया था. अक्षय कुमार एक बार फिर मदद के लिए सामने आए हैं उन्होंने बीएमसी को पीपीआई, मास्क और रैपिड टेस्टिंग किट खरीदने के लिए 3 करोड़ रुपए दान दिया है. अक्षय कुमार के इस फैसले का सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रहा है और लोग उन्हें रियल हीरो बता रहे हैं.

अक्षय कुमार ने गुरुवार को कोरोना योद्धाओं के सम्मान में सोशल मीडिया पर #DilSeThankYou अभियान का शुरुआत किया है. ट्वीट करके अक्षय कुमार ने कहा है कि मैं अक्षय कुमार मेरे और मेरे परिवार की तरफ से पुलिस, नगर निगम के कर्मचारियों, डॉक्टरों, नर्सों एनजीओ वॉलिंटियर्स, सरकारी अधिकारियों, वेंडर्स और और सुरक्षाकर्मियों को दिल से धन्यवाद देता हूं. अक्षय कुमार के #DilSeThankYou अभियान से अब अन्य बॉलीवुड के कलाकार भी जुड़ गए हैं और कोरोना से लड़ रहे योद्धाओं को दिल से धन्यवाद दे रहे हैं.

अक्षय कुमार ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी करके कहा है कि हमें अंदाजा भी नहीं है कि हम सुरक्षित  हैं इसके लिए कितने लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर दिन रात काम कर रहे हैं. हमारे पुलिस फोर्स, डॉक्टर्स, राशन वाले, सब्जी वाले, दूध वाले, सफाई कर्मी, बिल्डिंग के वॉचमैन, अलग-अलग एनजीओ के कार्यकर्ता और भी ऐसे जरूरी कार्य करने वाले बहुत से लोग; एक पूरी आर्मी है जो  24 घंटे काम कर रहे हैं ताकि हम और हमारे परिवार वाले सुरक्षित रहें. लेकिन हम क्या कर रहे हैं, घर बैठकर फिल्में और वेब सीरीज देख रहे हैं. विडंबना देखिए कोरोना से बचने के लिए हम घरों में रह रहे हैं जबकि कोरोना योद्धा कई-कई दिनों तक घर भी नहीं जा पा रहे. एक थैंक्यू तो बनता है, हमें कोरोना योद्धाओं के प्रति कृतज्ञता जाहिर करनी चाहिए.

इससे पहले अक्षय कुमार ने पीएम केयर फंड में कोरोना से लड़ने के लिए 25 करोड़ दान किया था. इसके बाद बॉलीवुड के दूसरे कलाकारों ने भी कोरोना के खिलाफ यह जंग में दान देना शुरू किया था. प्रधानमंत्री समेत कई प्रसिद्ध हस्तियों ने इस बात के लिए अक्षय कुमार की तारीफ की थी. अगर अब तक घोषित घोषित रकम की बात करें तो अक्षय कुमार पीएम केयर फंड में सबसे बड़ी रकम देने वाले बॉलीवुड कलाकार हैं.

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading