Sarvan Kumar 09/04/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 09/04/2020 by Sarvan Kumar

रामानंद सागर के सुप्रसिद्ध सीरियल रामायण में श्री राम की भूमिका निभाने वाले कलाकार अरुण गोविल दुखी हैं. उन्होंने ट्वीट करके बताया है कि रामानंद सागर की रामायण में सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले कलाकार श्री श्याम सुंदर के निधन से दुखी हैं. श्री श्यामसुंदर बहुत ही अच्छे इंसान और सज्जन व्यक्ति थे. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे.

बता दें कि देश में लॉक डाउन के बाद दर्शकों की मांग पर इस समय दूरदर्शन नेशनल पर रामानंद सागर के चर्चित धारावाहिक रामायण का प्रसारण किया जा रहा है. टीआरपी के मामले में इस धारावाहिक ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. पुनः प्रसारण के चलते रामायण में भूमिका निभाने वाले कलाकार एक बार फिर चर्चा में हैं.इसी बीच सीरियल में सुग्रीव की भूमिका निभाने वाले कलाकार श्याम सुंदर की मृत्यु से लोग दुखी भी हैं.

उनके परिवार वालों के अनुसार, श्याम सुंदर कलानी लंबे समय से बीमार चल रहे थे. वह कालका हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहते थे. पिछले रविवार लंबी बीमारी के बाद उनका निधन हो गया था. वह काफी अर्से से कैंसर से जूझ रहे थे.

श्यामसुंदर कलानी ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत रामायण से ही किया था. ऊंचे कद काठी के चलते उन्हें यह रोल मिला था. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने रामायण में एक भी डायलॉग नहीं बोला था. उनके सारे डायलॉग को बाद में डब किया गया था. श्याम सुंदर ने महाभारत सीरियल में भीम तथा जय हनुमान में हनुमान का रोल निभाया था. इसके अलावा उन्होंने हीर-रांझा, छैला बाबू और त्रिमूर्ति जैसे फिल्मों में काम भी किया था. लेकिन बाद में काम नहीं मिलने के कारण वह धीरे-धीरे गुमनाम हो गए थे.

आपको बता दें कि वाल्मीकि रामायण के किष्किंधा कांड, सुंदरकांड तथा लंका कांड में वानर राज सुग्रीव का उल्लेख होता है. सुग्रीव राजा वालि के छोटे भाई थे. हनुमान जी के कारण उनकी श्रीराम से मित्रता हुई थी. श्री राम ने वालि का वध करके सुग्रीव को किष्किंधा का राजा बनाया था.

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading