Sarvan Kumar 24/03/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 24/03/2020 by Sarvan Kumar

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोरोना अपना कहर बरपा रहा है. जल्द ही पाकिस्तान में कोरोनावायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 1000 से ऊपर होने वाली है. पाकिस्तान में कोरोनावायरस का दहशत इतना है कि इस खतरनाक वायरस को रोकने के लिए कई शहरों को शटडाउन कर दिया गया है. लोगों को घर में ही रहने को कहा गया है. लोग शटडाउन का पालन करें इसके लिए कई प्रांतों में सेना की तैनाती की गई है.

लेकिन जिस तरह से भारत में लोग लॉक डाउन के प्रति गंभीर नहीं दिख रहे है, पाकिस्तान का भी यही हाल है. अब पुलिस और सेना शटडाउन तोड़ने वालों को से सख्ती से निपट रही. ऐसा ही एक माजरा पाकिस्तान से आया है. पाकिस्तान के अखबार डॉन के मुताबिक यहां लॉक डाउन तोड़ने वालों को पुलिस अधिकारी मुर्गा बना रहे हैं.

शटडाउन तोड़ने पर मुर्गा बनाने पर लोग मिलीजुली प्रतिक्रिया दे रहे है . कुछ लोग इसे मुश्किल वक्त एक सही कदम बता रहे है. लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो इसे मानवाधिकार और पुलिस की प्रताड़ना से जोड़ रहे है .

पाकिस्तान में कोरोना

जानकारी के मुताबिक भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी कोरोना वायरस बहुत तेजी से फैल रहा है. कोरोना के कारण पाकिस्तान में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी है. मरने वालों में एक डॉक्टर भी शामिल है. अब तक पाकिस्तान में कोरोना वायरस के 887 पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं. पाकिस्तान का सिंध प्रांत कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है. मरीजों की संख्या की बात करें सिंध में 394, पंजाब में 249, बलूचिस्तान में 110, पाकिस्तान शासित कश्मीर और गिलगित बालटिस्तान में 81, खैबर पख्तूनख्वा में 38 और पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में 15 लोग कोरोना से पीड़ित हैं.

पाकिस्तान की सरकार और प्रशासन को कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बहुत तेजी से बढ़ने का डर सता रहा है . प्रधानमंत्री इमरान खान लोगों से अपील कर रहे  की जनता खुद क्वॉरेंटाइन में चली जाए. कोरोना से निपटने के लिए देश के ज्यादातर हिस्सों में बाजार, शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट आदि को बंद कर दिया गया है.

 

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading