Sarvan Kumar 03/09/2021
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 03/09/2021 by Sarvan Kumar

1. ब्रू पुनर्वास समझौते के तहत 34 हजार ब्रू शरणार्थियों को निम्नलिखित में से किस राज्य में बसाया जाएगा?

A. त्रिपुरा
B. मिजोरम
C. मेघालय
D. अरुणाचल प्रदेश

सही उत्तर: A. त्रिपुरा

हाल ही में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें ब्रू पुनर्वास समझौते की प्रगति के बारे में बताया. उन्होंने ब्रू रियांग विस्थापित परिवारों की पुनर्वास प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से चर्चा करते हुए आश्वस्‍त किया कि ब्रू समझौते के कार्यान्वयन प्रक्रिया को तय समय सीमा में पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी.

बता दें कि 16 जनवरी, 2020 को केंद्र सरकार, त्रिपुरा तथा मिज़ोरम की राज्य सरकारों और ब्रू समुदाय के प्रतिनिधियों के मध्य ब्रू शरणार्थियों से जुड़ा एक चतुर्पक्षीय समझौता हुआ था. इस समझौते के तहत तकरीबन 34 हज़ार ब्रू शरणार्थियों को त्रिपुरा में ही बसाया जाएगा. साथ ही उन्हें सीधे सरकारी तंत्र से जोड़कर राशन, यातायात, शिक्षा आदि की सुविधा प्रदान कर उनके पुनर्वास में सहायता प्रदान की जाएगी.

2. हाल ही में सिद्धार्थ शुक्ला का असामयिक निधन हो गया. उनका संबंध निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से है?

A. साहित्य
B. फिल्म और टेलीविजन
C. राजनीति
D. विज्ञान

सही उत्तर: B. फिल्म और टेलीविजन

जाने-माने टेलीविजन और फिल्म अभिनेता और बिग बॉस 13 के विजेता सिद्धार्थ शुक्ला का 40 वर्ष की आयु में दिल का दौरा पड़ने से असामयिक निधन हो गया है. उन्होंने ‘बालिका वधू’, ‘जाने पहचाने से यह अजनबी’ और ‘लव यू जिंदगी’ जैसे लोकप्रिय टीवी सीरियल में काम किया.

3. हाल ही में तालिबान ने निम्नलिखित में से किसे अफगानिस्तान का सर्वोच्च नेता घोषित किया है?

A. अरसलान रहमानी दौलत
B. हबीबुल्लाह फ़ौजी
C. मोहम्मद मुल्लाह उमर
D. मुल्ला हिबतुल्ला अखुंदजादा

सही उत्तर: D. मुल्ला हिबतुल्ला अखुंदजादा

तालिबान ने ऐलान किया है कि मुल्ला हिबतुल्ला अखुंदजादा अफगानिस्तान का सर्वोच्च नेता होगा और उसके अंतर्गत एक प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति देश का संचालन करेगा.

4. राज्यसभा के पूर्व सदस्य चंदन मित्रा का हाल ही में निधन हो गया है. उनका संबंध निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से है?

A. संगीत
B. साहित्य
C. विज्ञान
D. पत्रकारिता

सही उत्तर: D. पत्रकारिता

राज्यसभा के पूर्व सदस्य और वरिष्ठ पत्रकार चंदन मिश्रा का 65 साल की आयु में निधन हो गया है. उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है.

उन्होंने द स्टेट्समैन, द टाइम्स ऑफ इंडिया, द संडे ऑब्जर्वर, हिंदुस्तान टाइम्स और डेली पायनियर जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम किया.

5. निम्नलिखित में से कौन यूरोपीन काउंसिल के अध्यक्ष हैं?

A. लुइस मिशेल
B. क्रिस पीटर्स
C. चार्ल्‍स मिशेल
D. विक्टर अर्बन

सही उत्तर: C. चार्ल्‍स मिशेल

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूरोपियन काउंसिल के अध्‍यक्ष चार्ल्‍स मिशेल से फोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं के बीच अफगानिस्तान की स्थिति सहित द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा हुई.

6. निम्नलिखित में से किसने इस्कॉन की स्थापना की थी?

A. स्‍वामी प्रभुपाद
B. त्रिपुरारी स्वामी
C. कृपालु महाराज
D. जग्गी वासुदेव

सही उत्तर: A. स्‍वामी प्रभुपाद

स्वामी प्रभुपाद ने इस्कॉन की स्थापना की थी. उन्होंने हरे कृष्ण आंदोलन के माध्यम से श्रीमद्भगवद्गीता और अन्य वैदिक साहित्य का 79 भाषाओं में अनुवाद करके दुनिया भर में वैदिक साहित्य के प्रचार प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वामी प्रभुपाद के 125वीं जयंती के अवसर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ₹125 के विशेष स्मारक सिक्के को जारी कर उन्हें श्रद्धांजलि दिया.

7. मरियप्पन थंगावेलु ने हाल ही में टोक्यो पैरालिंपिक्स में रजत पदक जीता है. उनका संबंध निम्नलिखित में से किस खेल से है?

A. लॉन्ग जंप
B. हाई जंप
C. निशानेबाजी
D. शॉट पुट

सही उत्तर: B. हाई जंप

8. टोक्यो पैरालिंपिक्स में कांस्य पदक जीतने वाले सिंहराज अदाना का संबंध निम्नलिखित में से किस खेल से है?

A. तीरंदाजी
B. बैडमिंटन
C. निशानेबाजी
D. टेनिस

सही उत्तर: C. निशानेबाजी

39 साल के निशानेबाज सिंहराज अधाना ने पुरूषों की दस मीटर एयर पिस्‍टल स्‍पर्धा में सिंहराज अदाना ने कांस्‍य पदक जीता.

9. निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने हाल ही में टोक्यो पैरालिंपिक्स भाला फ़ेंक स्पर्धा में देश के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया है?

A. सुमित अंतिल
B. योगेश कथुनिया
C. देवेंद्र झाझरिया
D. सुंदर सिंह गुर्जर

सही उत्तर: A. सुमित अंतिल

F-64 भाला फ़ेंक स्पर्धा में सुमित अंतिल ने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए भारत के लिए दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया. उन्होंने 68.55 मीटर तक भाला फ़ेंक कर विश्व रिकॉर्ड बनाया.

बता दें कि भाला फेंक स्पर्धा में 64.35 मीटर तक भाला फेंक कर देवेंद्र झाझरिया ने रजत पदक जीतने में सफल रहे. वहीं सुंदर सिंह गुर्जर ने 62.58 मीटर तक भाला फेंक कर कांस्य पदक हासिल किया.

10. टोक्यो पैरालपिंक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाली अवनी लेखरा का संबंध निम्नलिखित में से किस खेल से है?

A. वेटलिफ्टिंग
B. मुक्केबाजी
C. कुश्ती
D. निशानेबाजी

सही उत्तर: D. निशानेबाजी

टोक्यो पैरालपिंक में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल निशानेबाजी में भारत की अवनी लेखरा ने स्‍वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है. फाइनल में वह 249.6 अंकों के साथ शीर्ष पर रहीं. उन्‍होंने पैरालंपिक रिकॉर्ड बनाने के साथ विश्‍व रिकॉर्ड की भी बराबरी की है.

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading