Last Updated on 22/06/2021 by Sarvan Kumar
Daily Current Affairs GK GS 18/06/21
[ays_quiz id=”20″]
1. आईसीसी विेश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल कहां खेला जा रहा है?
A. साउथम्पटन
B. मेलबॉर्न
C. लंदन
D. एडिलेड
सही उत्तर: A. साउथम्पटन
आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच 18 जून से 22 जून तक इंग्लैंड के साउथेंप्टन में खेला जा रहा है. यह मैच भारतीय समय अनुसार शाम 3:00 बजे शुरू होगा.
2. 17 जून को झारखंड सरकार ने किसानों के______करोड़ लोन को माफ करने की घोषणा की है.
A. 550
B. 770
C. 980
D. 1120
सही उत्तर: C. 980
झारखंड सरकार ने 17 जून को एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए राज्य के 2,46,012 किसानों के 980 करोड़ रुपए के लोन को माफ करने की घोषणा की है.
3. हाल ही में जारी ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग में निम्नलिखित में से किस नेता को पहला स्थान प्राप्त हुआ है?
A. मारियो द्रागी
B. एंड्रेस मैनुअल लोपेज
C. एंजेला मर्केल
D. नरेंद्र मोदी
सही उत्तर: D. नरेंद्र मोदी
अमेरिका की डाटा इंटेलिजेंस कंपनी मॉर्निंग कंसलटेंट द्वारा किए गए “ग्लोबल अप्रूवल रेटिंग सर्वे” में स्वीकार्यता के मामले में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के नेताओं में पहले नंबर पर हैं. प्रधानमंत्री मोदी कि ग्लोबल अप्रूवल लेटर 66% है, जबकि 65 प्रतिशत रेटिंग के साथ इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्रागी दूसरे स्थान पर हैं. मेक्सिको के राष्ट्रपति एंड रस मैनुअल लोपेज 63% रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर हैं.
4. हाल ही में नाओमी ओसाका ने विंबलडन चैंपियनशिप से नाम वापस लेने का फैसला किया है. उनका संबंध निम्नलिखित में से किस देश से है?
A. इटली
B. जापान
C. फ्रांस
D. अमेरिका
सही उत्तर: B. जापान
जापानी टेनिस स्टार और दुनिया की नंबर दो महिला टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका ने निजी कारणों और टोक्यो ओलंपिक पर फोकस करने के लिए विंबलडन चैंपियनशिप से अपना नाम वापस ले लिया है.
बता दें कि राफेल नडाल ने भी विंबलडन चैंपियनशिप से नाम वापस ले लिया है वह टोक्यो ओलंपिक में भी नहीं खेलेंगे.
5. हाल ही में निम्नलिखित में से किस राज्य ने कृषक बंधु योजना को रीलॉन्च किया है?
A. पश्चिम बंगाल
B. उड़ीसा
C. असम
D. छत्तीसगढ़
सही उत्तर: A. पश्चिम बंगाल
पश्चिम बंगाल सरकार ने कृषक बंधु योजना krishak bandhu yojana को रीलॉन्च करने का फैसला किया है, अब राज्य के किसानों को मिलने वाली आर्थिक मदद को दुगना कर दिया गया है. अब जिन किसानों को पहले ₹5000 सालाना आर्थिक सहायता मिलती थी उनको ₹10000 आर्थिक सहायता मिलेगी वहीं छोटे किसानों को भी ₹4000 वार्षिक मदद लेने का फैसला किया गया है.
Daily Current Affairs और GK/GS तैयारी के लिए हमें Follow करें ये बिल्कुल मुफ्त है।
6. हाल ही में निक्की प्रधान और सलीमा टेटे का टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में चयन किया गया है. इनका संबंध निम्नलिखित में से किस राज्य से है?
A. छत्तीसगढ़
B. मध्य प्रदेश
C. झारखंड
D. उड़ीसा
सही उत्तर: C. झारखंड
झारखंड की दो महिला खिलाड़ियों इतिहास रच दिया है. निक्की प्रधान और सलीमा टेटे का टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में चयन किया गया है. ऐसा पहली बार हो रहा है, जब ओलंपिक के लिए हॉकी टीम में प्रदेश के 2 खिलाड़ियों का चयन हुआ है. यह झारखंड के लिए गौरव का अवसर है.
7. भारतीय ओलंपिक संघ ने आगामी टोक्यो ओलंपिक के लिए निम्नलिखित में से किसे देश के दल का मुख्य प्रायोजक नियुक्त किया है?
A. खेल खेल में फाउंडेशन
B. रिलायंस फाउंडेशन
C. गो स्पोर्ट्स फाउंडेशन
D. एमपीएल स्पोर्ट्स फाउंडेशन
सही उत्तर: D. एमपीएल स्पोर्ट्स फाउंडेशन
भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने गमोबाइल गेमिंग मंच ‘एमपीएल स्पोर्ट्स फाउंडेशन’ को आगामी टोक्यो ओलंपिक, 2022 के एशियाई खेलों और अगले साल होने वाले बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए देश के दल का मुख्य प्रायोजक नियुक्त किया. आईओए ने डेढ़ साल यानी 31 दिसंबर 2022 तक के लिए यह करार किया है, एमपीएल स्पोर्ट्स फाउंडेशन भारतीय ओलंपिक संघ को 8 करोड रुपए देगा.
8. हाल ही में तेज गेंदबाज काइल जारविस ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास लेने की घोषणा की है. उनका संबंध निम्नलिखित में से किस देश से हैं?
A. साउथ अफ्रीका
B. जिंबाब्वे
C. इंग्लैंड
D. न्यूजीलैंड
सही उत्तर: B. जिंबाब्वे
जिंबाब्वे के तेज गेंदबाज काइल जारविस ने इंजरी के कारण क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की है. उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में 84 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 132 विकेट लिए हैं. इनमें 46 टेस्ट विकेट 58 वनडे और 28 t20 विकेट शामिल है.
9. 15 जून 2021 को ऑस्ट्रेलिया ने निम्नलिखित में से किस देश के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किया है?
A. ब्रिटेन
B. जर्मनी
C. ब्राजील
D. कनाडा
सही उत्तर: A. ब्रिटेन
ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया ने ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते
(FTA) पर हस्ताक्षर किया है.
10. अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने निम्नलिखित में से किसे कनेक्टिकट राज्य में फेडरल जज के रूप में नॉमिनेट किया है?
A. मीना हैरिस
B. राधिका फॉक्स
C. सरला विद्या नागला
D. रीना टंडन
सही उत्तर: C. सरला विद्या नागला
अमेरिका के राष्ट्रपति भारतीय मूल की इंडियन-अमेरिकन सिविल राइट्स वकील सरला विद्या नागला को कनेक्टिकट राज्य में फेडरल जज के रूप में नामित किया है. सीनेट से मंजूरी के बाद वह कनेक्टिकट के जिला कोर्ट में सेवा देने वाली दक्षिण एशियाई मूल की पहली जज बन जाएंगी.
11. हाल ही में अमेरिकी सीनेट ने निम्नलिखित में से किस भारतवंशी को पर्यावरणीय संरक्षण एजेंसी के जल कार्यालय के प्रमुख के तौर पर नियुक्ति की मंजूरी दी है?
A. सुनीता विलियम्स
B. निक्की हेली
C. किरण देसाई
D. राधिका फॉक्स
अमेरिकी सीनेट ने 43 के मुकाबले 55 मतों से जल से जुड़े मुद्दों की विशेषज्ञ भारतीय मूल की इंडियन अमेरिकन राधिका फॉक्स को पर्यावरण संरक्षण एजेंसी केजल कार्यालय में प्रमुख के तौर पर नियुक्ति की पुष्टि की है. बता दें कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने 14 अप्रैल को इस पद के लिए राधिका फॉक्स को 9 मिनट किया था.
