Sarvan Kumar 08/08/2021
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 08/08/2021 by Sarvan Kumar

1. इनमें से कौन निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद ओलंपिक खेलों के व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं?

A. तीरंदाजी
B. भाला फेंक
C. डिस्कस थ्रो
D. शॉट पुट

सही उत्तर: B. भाला फेंक

भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचते हुए ओलंपिक खेलों में निशानेबाज अभिनव बिंद्रा के बाद व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं. उन्होंने अपने दूसरे प्रयास में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 87.58 मीटर की दूरी तक भाला फेंक कर देश के लिए स्वर्ण पदक जीता है.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई दी है.

2. निम्नलिखित में से किस ने हाल ही में 25वें महालेखा नियंत्रक का पदभार संभाला है?

A. दीपक दास
B. राकेश अस्थाना
C. सुबोध कुमार जायसवाल
D. सुशील चंद्रा

सही उत्तर: A. दीपक दास

भारतीय सिविल अकाउंटेंट सेवा के 1986 बैच के अधिकारी दीपक दास ने 25वें महालेखा नियंत्रक का पदभार संभाल लिया है. बता दें कि दीपक दास इससे पहले विभिन्न मंत्रालयों में महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं. इस नियुक्ति से पहले दास केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड में प्रधान मुख्य लेखा नियंत्रक थे.

3. निम्नलिखित में से कौन ओलंपिक खेलों में व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं?

A. मैरी कॉम
B. सानिया मिर्जा
C. मीराबाई चानू
D. पीवी सिंधु

सही उत्तर: D. पीवी सिंधु

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने इतिहास रचते हुए ओलंपिक खेलों में दो व्यक्तिगत पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं.

4. हाल ही में पद्मा सचदेव का निधन हो गया है. उनका संबंध निम्नलिखित में से किस क्षेत्र से है?

A. राजनीति
B. विज्ञान
C. साहित्य
D. प्रशासनिक सेवा

सही उत्तर: C. साहित्य

डोगरी भाषा की पहली आधुनिक कवित्री पद्मा सचदेव का मुंबई में 81 साल की आयु में निधन हो गया है. मेरी कविता मेरे गीत के लिए उन्हें 1971 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. हिंदी और डोगरी भाषा में योगदान के लिए उन्हें 2001 में पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था.

5. अमेरिका ने हाल ही में निम्नलिखित में से किस देश को पहली बार हथियार बेचने की मंजूरी दी है?

A. पाकिस्तान
B. ताइवान
C. सऊदी अरब
D. ऑस्ट्रेलिया

सही उत्तर: B. ताइवान

चीन के साथ बढ़ते हुए तनाव के बीच अमेरिका ने ताइवान को पहली बार हथियार बेचने को मंजूरी दे दी है. समझोते के तहत अमेरिका ताइवान को $750 अरब डॉलर मूल्य का हथियार देगा.

6. टोक्यो ओलंपिक में भारत ने पुरुष हॉकी में निम्नलिखित में से किस देश को हराकर कांस्य पदक जीता है?

A. जर्मनी
B. बेल्जियम
C. इंग्लैंड
D. ऑस्ट्रेलिया

सही उत्तर: A. जर्मनी

टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक अपने नाम कर लिया है. भारत ने 41 साल के लंबे अंतराल के बाद ओलंपिक में पदक जीतने में सफलता पाई है इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने 1980 में मास्को ओलंपिक में वासुदेवन भास्करन की कप्तानी में
स्वर्ण पदक जीता था.

7. टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती में पुरुषों के फ्रीस्टाइल श्रेणी में रवि दहिया ने किस भार वर्ग में रजत रजत पदक जीता है?

A. 96 किलोग्राम
B. 84 किलोग्राम
C. 74 किलोग्राम
D. 57 किलोग्राम

सही उत्तर: D. 57 किलोग्राम

टोक्यो ओलंपिक में पुरुषों के फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता में
रवि दहिया ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में रवि दहिया ने रजत पदक जीता है. गोल्ड मेडल के लिए हुए मुकाबले में उन्हें रूस के पहलवान ज़ावुर युगऐव हार का सामना करना पड़ा.

8. टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा का संबंध निम्नलिखित में से किससे है?

A. राजपूताना राइफल्स
B. असम राइफल्स
C. जम्मू और कश्मीर राइफल्स
D. कुमाऊं रेजिमेंट

सही उत्तर: A. राजपूताना राइफल्स

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा भारतीय सेना से ताल्लुक रखते हैं. चोपड़ा 4 राजपूताना राइफल्स में सूबेदार हैं.

9. राष्‍ट्रीय हथकरघा दिवस (National Handloom Day) कब मनाया जाता है?

A. 5 अगस्त
B. 7 अगस्त
C. 9 अगस्त
D. 11 अगस्त

सही उत्तर: B. 7 अगस्त

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस हर साल 7 अगस्त को मनाया जाता है. बता दें कि इसी दिन 1905 को कोलकाता के टाउन हॉल में एक महाजन सभा में स्वदेशी आंदोलन शुरू किया गया था. इसी की याद में भारत सरकार द्वारा हर साल 7 जुलाई को नेशनल हैंडलूम डे मनाया जाता है. भारत ने 7 अगस्त 1921 को 7 वां राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया है. राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाने का उद्देश्य स्वदेशी और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करना तथा हथकरघा और हस्तशिल्प उत्पादों को बढ़ावा देना है.

10. गुरुद्वारा तहला साहिब कहां स्थित है?

A. पाकिस्तान
B. बांग्लादेश
C. ईरान
D. अफगानिस्तान

सही उत्तर: D. अफगानिस्तान

गुरुद्वारा थाला साहिब अफगानिस्तान के पक्तिया प्रांत के चमकानी इलाके में स्थित है. बता दें कि अफगानिस्तान में तालिबान की वापसी के बाद दूसरे धर्म के लोगों के लिए बुरा दौर शुरू हो गया है. तालिबान ने गुरुद्वारा थाला साहिब की छत से सिखों के पवित्र ध्वज निशान साहिब को उतरवा दिया है. इस ऐतिहासिक गुरुद्वारे पर गुरु नानक देव जी गए थे. भारत ने इस घटना की कड़ी निंदा की है.

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading