Sarvan Kumar 26/06/2024
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 26/06/2024 by Sarvan Kumar

भारत एक ऐसा देश है जहाँ अलग-अलग धर्मों के लोग एक साथ रहते हैं। आमतौर पर भारत में एक ही धर्म या जाति में शादी करने की परंपरा है। लेकिन लोग अपनी पसंद, परिस्थिति और ज़रूरत के हिसाब से दूसरी जाति या धर्म में भी शादी कर सकते हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के उज्जैन से सामने आया है जहाँ एक तलाकशुदा मुस्लिम महिला ने हिंदू युवक से शादी करने के बाद सनातन धर्म अपना लिया है।

आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तलाकशुदा मुस्लिम महिला का नाम फराह था, लेकिन सनातन धर्म स्वीकार करने के बाद वह सोनाक्षी बन गई। फराह की पहली शादी से एक बेटी भी है जिसका नाम जारा था। अब जरा का नाम बदलकर जाह्नवी रख दिया गया है। मुस्लिम महिला उज्जैन की रहने वाली है। फराह ने जिस हिंदू युवक से शादी की है उसका नाम अनिकेत चौबे है। शादी की सभी रस्में मौन तीर्थ आश्रम में ही संपन्न की गईं। अनिकेत ने मुस्लिम महिला की मांग में सिंदूर लगाकर और मंगलसूत्र पहनाकर उससे शादी की।

अनिकेत और फराह ने बताया है कि उन्हें साथ रहते हुए दो-तीन साल हो गए थे। फिर उन्होंने शादी करने का फैसला किया और निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर सुमनानंद गिरी महाराज से संपर्क किया। परिवार में सभी को पता है लेकिन किसी ने इसका विरोध नहीं किया।

महामंडलेश्वर सुमनानंद महाराज ने बताया कि फराह नामक युवती सनातन धर्म स्वीकार करना चाहती थी। जब उसने मुझसे संपर्क किया तो मैंने सनातन धर्म के रीति-रिवाजों का पालन करते हुए उसे सनातन धर्म स्वीकार करवाया। उसका नाम फराह से बदलकर सोनाक्षी रख दिया गया। युवती की बेटी का नाम ज़ारा था, इसलिए उसका नाम जाह्नवी हो गया।

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading