Last Updated on 11/09/2023 by Sarvan Kumar
महाराष्ट्र भारत का एक ऐसा राज्य है जो अपनी सांस्कृतिक विविधता ऐतिहासिक महत्व और धार्मिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। राज्य में हिंदुओं के कई पवित्र तीर्थ स्थान स्थित है जिसमें ज्योतिर्लिंग भी शामिल हैं। ज्योतिर्लिंगों को भगवान शिव के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि ज्योतिर्लिंग ऐसे स्थान है जहां भगवान शिव स्वयं ज्योति के रूप में प्रकट हुए थे। आइए इसी क्रम में जानते हैं कि महाराष्ट्र में कितने ज्योतिर्लिंग है।
महाराष्ट्र में कितने ज्योतिर्लिंग है?
आइए सबसे पहले जानते हैं कि महाराष्ट्र हिंदुओं के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से क्यों महत्वपूर्ण है। हिंदू धार्मिक ग्रंथों जैसे शिव पुराण आदि में 12 प्रमुख ज्योतिर्लिंगों का उल्लेख मिलता है। आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि महाराष्ट्र में एक नहीं बल्कि 3 पवित्र ज्योतिर्लिंग स्थित हैं। इन पवित्र ज्योतिर्लिंगों की उपस्थिति के कारण महाराष्ट्र हिंदुओं के लिए एक धार्मिक और आध्यात्मिक गंतव्य के रूप में प्रसिद्ध है। हर साल न सिर्फ महाराष्ट्र बल्कि भारत के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले हिंदू भगवान शिव के इन ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने आते हैं।महाराष्ट्र में स्थित ज्योतिर्लिंगों के बारे में संक्षिप्त रूप से नीचे बताया गया है:
1. भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग:
पुणे जिले के शांत वातावरण के बीच एक पर्वत पर स्थित यह प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग अपनी दिव्यता के लिए जाना जाता है। यह मंदिर भीमाशंकर नामक गांव में स्थित है जो पुणे जिला मुख्यालय से लगभग 110 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। मंदिर में एक दिव्य शिवलिंगम है जिसे भगवान शिव की दिव्य अभिव्यक्ति का प्रतीक माना जाता है। पूरे साल देश के कोने-कोने से भक्तों का आना-जाना लगा रहता है।
2. श्री त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर:
श्री त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर भगवान शिव को समर्पित सबसे पवित्र मंदिरों में से एक माना जाता है।त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि माना जाता है कि इस ज्योतिर्लिंग में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों का वास है। जबकि अन्य सभी ज्योतिर्लिंगों में केवल भगवान शिव ही विराजमान माने जाते हैं। यह मंदिर महाराष्ट्र के नासिक जिले के त्र्यंबक गांव में स्थित है, जो पवित्र गोदावरी नदी के पास स्थित है। यह मंदिर नासिक शहर से लगभग 28 किमी और नासिक रोड से 40 किमी दूर स्थित है।
3. नागेश्वर ज्योतिर्लिंग:
नागेश्वर ज्योतिर्लिंग महाराष्ट्र के हिंगोली जिले के औंधा नागनाथ में स्थित है। इसे अष्टम ज्योतिर्लिंग श्री नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के नाम से भी जाना जाता है।
