Ranjeet Bhartiya 07/09/2023
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 07/09/2023 by Sarvan Kumar

ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (जी20) दुनिया की 20 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से बना एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मंच है। इसकी स्थापना 1999 में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर वैश्विक बुनियादी ढांचे और शासन को आकार देने और मजबूत करने के लिए की गई थी। वैश्विक मुद्दों पर चर्चा और सहमति के लिए G20 की हर साल राष्ट्राध्यक्षों और सरकार के स्तर पर बैठक होती है जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाती है। अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग के एक मंच के रूप में, यह सभी प्रमुख अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मुद्दों पर ग्लोबल इकोनामिक इंफ्रास्ट्रक्चर और शासन को आकार देने और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसी क्रम में यहां हम जानेंगे कि विश्व जनसंख्या में G20 देशों का कितना प्रतिशत योगदान है।

विश्व जनसंख्या में G20 देशों का कितना प्रतिशत योगदान है?

इससे पहले कि हम इस लेख के मुख्य विषय पर बात करें, हमें G20 की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, इसमें शामिल देशों और इसके प्रभाव के बारे में जान लेना चाहिए।

1990 के दशक के अंत में पूर्वी एशिया और विशेष रूप से दक्षिण पूर्व एशिया में वित्तीय संकट की पृष्ठभूमि में 1999 में गठित, G20 का लक्ष्य मध्यम आय वाले देशों को शामिल करके वैश्विक वित्तीय स्थिरता को सुरक्षित करना है। अपने शुरुआती वर्षों में, इस मंच ने मुख्य रूप से बड़े पैमाने पर व्यापक आर्थिक मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया। लेकिन समय के साथ इसके एजेंडे का विस्तार हुआ. वर्तमान में इस फोरम के एजेंडे में व्यापार, सतत विकास, स्वास्थ्य, कृषि, ऊर्जा, पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और भ्रष्टाचार विरोधी मुद्दे शामिल हैं।

आइए अब जानते हैं कि जी-20 समूह में कौन-कौन से देश शामिल हैं। ‌G20 में दुनिया के कई शक्तिशाली देश शामिल हैं और यही इस मंच के प्रभाव का मुख्य कारण है। G20 समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, यूरोपीय संघ, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं।

आइए अब हम आपको कुछ महत्वपूर्ण आंकड़े देते हैं ताकि आप जी20 फोरम के महत्व, प्रभाव और योगदान को बेहतर ढंग से समझ सकें। G20 में शामिल देश सकल विश्व उत्पाद 75% और अंतर्राष्ट्रीय व्यापार लगभग 80% का योगदान करते हैं। ‌क्षेत्रफल की दृष्टि से G20 में शामिल सदस्य देशों के पास 60% भूमि क्षेत्र है। वैश्विक जनसंख्या में G20 समूह में शामिल देशों के योगदान की बात करें तो वैश्विक जनसंख्या में G20 देशों का योगदान दो-तिहाई यानि 66-67% है।

Disclosure: Some of the links below are affiliate links, meaning that at no additional cost to you, I will receive a commission if you click through and make a purchase. For more information, read our full affiliate disclosure here.

Leave a Reply