Last Updated on 28/07/2023 by Sarvan Kumar
चीन में कितने सूर्य हैं? आपको ये सवाल अटपटा लग सकता है. लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि चीन के आकाश में एक साथ कई सूर्य देखे गए थे। यह एक अद्भुत खगोलीय घटना थी या एक ऑप्टिकल इल्यूजन, लेकिन इसने दुनिया भर के लोगों को हैरत में डाल दिया था। इस लेख में हम इसी विषय पर पड़ताल करेंगे और जानेंगे कि चीन में आखिर कितने सूर्य हैं।
यह बात साल 2020 की है, जब चीन में सुबह जल्दी उठने वाले लोग उस समय आश्चर्यचकित रह गए जब उनका स्वागत आकाश में चमकते पांच सूर्यों ने किया। उत्तरी चीन के इनर मंगोलिया में आसमान में चमकते ‘पांच सूरज’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसने दुनिया भर के लोगों को हैरान कर दिया था। हालाँकि, यह पहली बार नहीं था कि एक ही समय में आसमान में एक से अधिक सूरज दिखे हों। इससे पहले साल 2011 में भी चीन के आसमान में दो सूरज एक साथ दिखे थे।
तो क्या वास्तव में चीन के पास एक से अधिक सूर्य हैं या यह घटना सिर्फ एक दृष्टि भ्रम थी? आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं. सबसे पहले यहां यह स्पष्ट करना जरूरी है कि हमारे सौरमंडल में एक ही सूर्य है जो पृथ्वी पर मौजूद सभी देशों को गर्म रखता है और रोशनी देता है।
चीन के आकाश में एक साथ पांच सूर्यों का दिखना एक प्राकृतिक ऑप्टिकल इल्यूजन (Optical Illusion) की घटना है जिसे “सनडॉग” के रूप में जाना जाता है। यह तब होता है जब सूर्य का प्रकाश वायुमंडल में बर्फ के क्रिस्टल द्वारा reflect और refract होता है, जिससे सूर्य के दोनों ओर चमकीले धब्बे (bright spots) बनते हैं। ये धब्बे अतिरिक्त “सूर्य” के रूप में दिखाई दे सकते हैं, जो एक आश्चर्यजनक दृश्य उत्पन्न करते हैं। Sundog आमतौर पर बहुत ठंडे तापमान और उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में देखे जाते हैं। यह घटना पूरी तरह से ऑप्टिकल इल्यूजन है और इससे पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है। यह एक मनोरम घटना है जो हमारे वातावरण की सुंदरता और जटिलता को दर्शाती है।
