Ranjeet Bhartiya 25/08/2023
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 25/08/2023 by Sarvan Kumar

हममें से शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने बढ़ती महंगाई और आर्थिक चुनौतियों का सामना न किया हो। बढ़ती महंगाई, आय के सीमित स्रोत और रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों के कारण कभी-कभी घर चलाना मुश्किल हो जाता है। वित्तीय स्थिरता और आर्थिक सुरक्षा बनाए रखने के लिए घरेलू बजट को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करना आवश्यक है। इसी क्रम में हम यहां घर चलाने के कुछ असरदार तरीकों के बारे में जानेंगे.

घर चलाने का तरीका

हालाँकि, घरेलू बजट बनाने और अच्छी तरह से घर चलाने का कोई निश्चित तरीका नहीं है। फिर भी निम्नलिखित बातों को ध्यान में रखकर हम अपना घर सुचारु रूप से चला सकते हैं:

1.हममें से ज्यादातर लोग ऐसे हैं जो पैसा आते ही खर्च कर देते हैं। ‌इसमें सैलरी आते ही फिल्में देखने जाना, रेस्तरां में खाना खाने जाना, शॉपिंग करना या छुट्टियों पर जाना शामिल है। लेकिन ऐसी आदतें आपके लिए नुकसानदेह होती हैं। क्योंकि आप अपनी मेहनत की कमाई उन चीजों पर खर्च कर रहे हैं जहां से आपको किसी भी तरह के रिटर्न की उम्मीद नहीं है। इसलिए जरूरी है कि आप खर्च करते समय अपनी प्राथमिकता तय करें. सबसे पहले उन चीजों पर खर्च करें जो बहुत जरूरी हैं जैसे घर का किराया, बच्चों की स्कूल फीस, राशन और स्वास्थ्य संबंधी खर्चे।

2.अगर आप अपने जीवन में आर्थिक स्थिरता चाहते हैं और आर्थिक रूप से समृद्ध होना चाहते हैं तो जरूरी है कि अपनी मेहनत की कमाई को निवेश करने की आदत डालें। इसके लिए नियमित रूप से अपनी आय का एक हिस्सा निवेश करें। निवेश करने की यह आदत आपके जीवन में वित्तीय समृद्धि और स्थिरता की नींव रखेगी।

3.आज के दौर में घर को अच्छे से चलाने के लिए हमारा आर्थिक रूप से साक्षर होना भी जरूरी है। हमें बचत और निवेश के बीच के अंतर को भी अच्छी तरह से समझना चाहिए। बचत करने के लिए हम अक्सर अपने बैंक खाते में पैसे रखते हैं, जिससे हमें कुछ हद तक वित्तीय सुरक्षा जरूर मिलती है। लेकिन ये तरीका फायदेमंद नहीं है, क्योंकि बचत खाते में पैसा रखने से आपको बेहतर रिटर्न नहीं मिलता है। इसलिए वित्तीय समृद्धि और सुरक्षा के लिए अपने पोर्टफोलियो में विविधता लाएं। इसके लिए विभिन्न वित्तीय साधनों जैसे म्यूचुअल फंड, फिक्स्ड डिपॉजिट, पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) और सरकारी योजनाओं में निवेश करने पर विचार करें।

4. खर्च करते समय अनुशासन का पालन करने के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि आप बचत की आदत डालें। ऐसे अवसरों की तलाश करें जहां आप कम पैसे में अपनी ज़रूरतें पूरी कर सकें। इसमें डिस्काउंट स्टोर पर खरीदारी करना, थोक में चीजें खरीदना और अनावश्यक खर्चों में कटौती करना शामिल है।

5. घर को सही ढंग से चलाने के लिए जरूरी है कि आप घर का बजट बनाते समय अपने परिवार वालों से भी बात करें। घर में आर्थिक स्थिरता बनाए रखने और बजट को सुचारू रूप से लागू करने के लिए आपको अपने परिवार के सदस्यों के सहयोग की आवश्यकता होगी। इसलिए घर में आय-व्यय से जुड़े मुद्दों पर पारदर्शिता बरतें।

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading