Sarvan Kumar 19/12/2022
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 19/12/2022 by Sarvan Kumar

ईशान किशन प्रथम श्रेणी के भारतीय भूमिहार क्रिकेटर हैँ जो झारखंड के लिए खेलतें है, ईशान बाएं हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर हैँ. वे 2018 से इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में गुजरात लॉयन्स , मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स से खेल चुके हैं. आइए जानते हैं ईशान किशन कितना कमाते हैँ और उनसे जुड़ी 10 अनसुनी बाते.

 ईशान किशन से जुड़ी 10 अनसुनी बाते

1. बिहार क्रिकेट एसोसिएशन और बीसीसीआई के बीच पंजीकरण के मुद्दों के कारण, इशान ने पड़ोसी राज्य झारखंड के लिए खेलना शुरू किया.

2. उन्होंने मार्च 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया.

3. भारत के लिए टी-20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विकेटकीपर हैँ ( 89 रन ).

4. ईशान के आदर्श हैं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम.एस. धोनी और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेट-कीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट.

5. 6 नवंबर 2016 को, इशान ने 2016-17 रणजी ट्रॉफी में दिल्ली के खिलाफ 273 रन बनाए। यह रणजी ट्रॉफी में झारखंड के लिए किसी खिलाड़ी का सर्वोच्च स्कोर था.

ईशान किशन हुए गिरफ्तार

6. अंडर-19 विश्वकप 2016 की शुरुआत से पहले ईशान को लापरवाही से गाड़ी चलाने के लिए गिरफ़्तार किया गया था, क्योंकि उनकी कार से एक ऑटोरिक्शा चालक घायल हो गया था. यह घटना 12 जनवरी 2016 को कंकड़बाग में हुई थी. उनके पिता पर भी इस घटना में हस्तक्षेप करने का आरोप लगा था.

स्कूल से निकाले गए ईशान किशन

7. ईशान के लिए क्रिकेटर बनना आसान नहीं रहा. इसके लिए उन्हें स्कूल तक छोड़ना पड़ा. उन्हें क्रिकेट खेलने की वजह से स्कूल से निकाल दिया गया था.  पढ़ाई के लिए ईशान को मां से बराबर डांट मिलती थी. मां चाहतीं थीं कि इशान क्रिकेट के साथ पढ़ाई पर भी ध्यान दें। ऐसे में इशान को पिता प्रणव पांडेय व बड़े भाई राज तथा स्कूटी से मैदान तक पहुंचाने वाले कोच संतोष कुमार का साथ मिला. ईशान जब 12 साल के थे तब उनके परिवार ने पटना को छोड़कर रांची में बसने का फैसला किया था। उनके पिता के मुताबिक ईशान के कोच ने शहर छोड़ने की सलाह दी थी ताकि वे उच्च स्तर पर खेलने के लिए तैयार हो सके। मां इसके लिए तैयार नहीं थी, लेकिन ईशान की जिद के आगे परिवार ने अंत में रांची जाने का फैसला कर लिया.

8. ईशान को बचपन से ही क्रिकेट का बहुत शौक था और 7 साल की छोटी सी उम्र में ही उन्होंने अलीगढ़ में स्कूल विश्व कप में अपनी स्कूल टीम का नेतृत्व किया.

 ‘Definte’ ईशान किशन

9. उनके दोस्तों ने ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ (2012) में ईशान किशन ने धोया बर्तन ज़ीशन क़ादरी द्वारा निभाई गई “Definite Khan” की भूमिका के बाद उन्हें “Definite” उपनाम दिया.

ईशान किशन ने धोया बर्तन?

10. ईशान का चयन रांची में जिला स्तर पर खेलने के लिए सेल (स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड) की टीम में हुआ था. उन्हें रहने के लिए एक कमरे का क्वार्टर दिया गया था. किशन के साथ इसमें चार सीनियर खिलाड़ी और रहते थे. ईशान को उस समय खाना बनाना नहीं आता था. वे सिर्फ बर्तन साफ करने का काम करते थे. एक पड़ोसी ने उनके पिता को कहा था कि किशन कभी-कभी खाली पेट ही सो जाता है. दो साल तक किशन के साथ ऐसा ही चलता रहा. बाद में परिवार ने रांची में एक फ्लैट किराए पर ले लिया. उनके साथ मां सुचित्रा रहने लगीं.

ईशान किशन कितना कमाते हैं?

ईशान किशन 6 मिलियन डॉलर यानी लगभग 45 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं. अगर हम बात करें ईशान किशन की सालाना कमाई की तो वो लगभग 7 करोड़ रुपये है. आपको मालूम हो कि इंडियन प्रीमियर लीग 2016 में ईशान किशन को 3.50 लाख रुपये में खरीदा गया था. ईशान किशन का Biodata यहाँ पढ़ें.


References:

https://www.amarujala.com/cricket/cricket-news/ishan-kishan-life-story-change-city-at-the-age-of-12-for-cricket-now-scored-double-ton-for-india-in-bangladesh

https://www.indiatoday.in/sports/story/india-under-19-captain-ishan-kishan-arrested-ahead-of-world-cup-303577-2016-01-13

https://www.jagran.com/bihar/patna-city-ishan-kishan-was-expelled-from-school-as-he-was-weak-in-studies-mother-used-to-scold-for-cricket-in-patna-jagran-special-verified-22007565.html

https://www.abplive.com/sports/cricket/ind-vs-ban-ishan-kishan-expelled-from-school-yet-not-leave-cricket-today-created-history-double-century-2279099

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading