आप दिल्ली में रहते हैं और अपने बच्चों को वीकेंड पर कहीं ले जाना चाहते हैं तो Kidzania Noida बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।Kidzania Noida में बच्चों का मनोरंजन के साथ-साथ ज्ञान वर्धन भी होता है।
क्या है Kidzania Noida की थीम
यहां बच्चों को अलग अलग प्रोफेशन के बारे में जानकारी दी जाती है ।यह जानकारी बहुत ही रुचिकर तरीके से दिया जाता है ।बच्चों को कुछ देर के लिए ही सही पर उन्हें रियल में उस प्रोफेशन में होने का एहसास कराया जाता है।

किस प्रोफेशन के बारे में बताया जाता है?
Kidzania Noida में लगभग तमाम तरह की जानकारी दी जाती है जैसे डॉक्टर, डेंटिस्ट इंजीनियर, एडवोकेट ,सेल्समैन पुलिस फायर फाइटर ,डांसर एक्टर ,सिंगर और भी बहुत कुछ।
Kidzania Noida में प्रोफेशन के बारे में जानकारी देने के लिए सैंपल मॉडल तैयार किया गया है।कैंपस के अंदर दरअसल एक पूरा शहर बसाया गया है. Kidzania Noida के अंदर बच्चों को एक छोटे शहर में होने का एहसास होता है।
क्या Kidzania Noida के अंदर पेरेंट्स भी अलाउड हैं?
Are parents allowed in kidzania noida? Kidzania में ले जाने से पहले पेरेंट्स के मन में सबसे पहला क्वेश्चन आता है। तो इसका जवाब यह है कि आप भी बच्चों के साथ अंदर जा सकते हैं पर प्रोफेशनल डेमो लर्निंग केबिन के अंदर सिर्फ बच्चे ही जा सकते हैं। घबराने की जरूरत नहीं है केबिन के के बाहर शीशे लगाए गए हैं जिससे बच्चों पर पूरी तरह से नजर रख सकते हैं। ऐसे भी Kidzania एक इंडोर कैंपस है ,आपका बच्चा कैंपस के अंदर ही कहीं होगा।

Kidzania Noida के अंदर सिक्योरिटी
हर प्रोफेशन को सिखाने के लिए ट्रेंड प्रोफेशनल होते हैं। इसके अलावे बच्चों और पेरेंट्स के कलाई पर एक ब्रेसलेट बांधा जाता है जो आपस में कनेक्टेड होते हैं।
कैसे करें बच्चे अपना मनोरंजन
बच्चे यहां पैसे भी कमा सकते हैं. प्रोफेशन में सही तरह के ड्यूटी करने पर बच्चों को मेहनताना भी दिया जाता है। बच्चों को इससे कॉन्फिडेंस तो बढता ही है साथ में प्रोफेशन के अंदर चैलेंज का भी पता चलता है।
Kidzania Noida टिकट प्राइस?
टिकट प्राइस की अलग अलग रेंज है।टाइमिंग के आधार पर टिकट का प्राइस अलग अलग है। कैंपस के अंदर आप 3 घंटे, 5 घंटे या पूरे दिन के लिए रह सकते हैं। इसके आधार पर ही टिकट का प्राइस तय होता है. बच्चों के एज के आधार पर प्राइसिंग होती है। एडल्ट का टिकट प्राइस भी अलग होता है. अगर रेंज की बात करें तो ₹200 से लेकर ₹1200 तक हो सकता है।
Kidzania Noida का नजदीकी मेट्रो स्टेशन
किडजानिया में जाने के लिए सेक्टर 18 नोएडा पर उतरें।यहां से कैंपस के अंदर आप पैदल भी जा सकते हैं या फिर रिक्शा या ई-रिक्शा भी ले सकते हैं।