Ranjeet Bhartiya 18/01/2023
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 13/03/2023 by Sarvan Kumar

अक्सर आपने देखा होगा कि भारत में सड़कों, इमारतों, हवाई अड्डों, स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों और विश्वविद्यालयों के नाम किसी प्रसिद्ध व्यक्ति के नाम पर रखे जाते हैं. ये नामकरण यूं ही नहीं किये जाते है. महापुरुषों के नाम पर किए जाने वाले इन नामकरणों के पीछे आमतौर पर एक दिलचस्प और महत्वपूर्ण कहानी होती है. आइए इसी क्रम में जानते हैं महाराजा सुहेलदेव यूनिवर्सिटी आजमगढ़ के बारे में.

महाराजा सुहेलदेव यूनिवर्सिटी आजमगढ़

उत्तर प्रदेश में 50 से अधिक विश्वविद्यालय हैं. इनमें से कई विश्वविद्यालयों का नाम महापुरुषों के नाम पर रखा गया है जैसे गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा, महात्मा ज्योतिबा फुले रोहिलखंड विश्वविद्यालय, छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर, चंद्र शेखर आज़ाद कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर, चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ, दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गोरखपुर, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ, आदि. उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में भी एक विश्वविद्यालय है जिसका नाम महाराजा सुहेलदेव के नाम पर रखा गया है- महाराजा सुहेलदेव स्टेट यूनिवर्सिटी. इसे आजमगढ़ विश्वविद्यालय के नाम से भी जाना जाता है. आइए अब जानते हैं इस विश्वविद्यालय के आजमगढ़ यूनिवर्सिटी से महाराजा सुहेलदेव स्टेट यूनिवर्सिटी बनने की कहानी के बारे में. सबसे पहले भाजपा नेता अमित शाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आजमगढ़ विश्वविद्यालय का नाम महाराजा सुहेलदेव के नाम पर रखने का सुझाव दिया. अमित शाह के सुझाव पर तत्कालीन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की कि आजमगढ़ यूनिवर्सिटी का नाम महाराजा सुहेलदेव के नाम पर महाराजा सुहेल देव स्टेट यूनिवर्सिटी रखा जाएगा. इस प्रकार यह विश्वविद्यालय अपने वर्तमान नाम के साथ अस्तित्व में आया. यहां यह बताना जरूरी है कि आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित एक जिला है. पूर्वांचल में राजभर समुदाय की एक बड़ी आबादी निवास करती है, जो महाराज सुहेलदेव को अपना नायक मानते हैं. बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थापित यह विश्वविद्यालय स्नातक से लेकर शोध की डिग्री तक शिक्षा प्रदान करता है. इस विश्वविद्यालय के अंतर्गत आजमगढ़ एवं मऊ जिले के 438 महाविद्यालय आते हैं. इस विश्वविद्यालय तथा इसके अधीन आने वाले महाविद्यालयों में कृषि, कला, वाणिज्य, शिक्षा, विधि एवं विज्ञान संकाय के अधीन विभिन्न स्नातक एवं स्नातकोत्तर उपाधि चलाए जाते हैं. स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों के तहत बीए, बी.एड, बी.एससी, बी.एससी एजी, बी.कॉम और एलएल.बी. प्रमुख हैं. जबकि परास्नातक पाठ्यक्रमों में M.A., M.Ed., M.Sc., M.Sc.Ag., M.Com. और एलएलएम प्रमुख हैं.

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading