Ranjeet Bhartiya 22/10/2023
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 22/10/2023 by Sarvan Kumar

एमके स्टालिन एक भारतीय राजनीतिज्ञ और तमिलनाडु के 8वें मुख्यमंत्री हैं। उनकी पार्टी का नाम द्रविड़ मुनेत्र कड़गम है जिसे डीएमके के नाम से भी जाना जाता है। तमिलनाडु की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी डीएमके ने हिंदू विरोधी आंदोलन में प्रभावी भूमिका निभाई है. आए दिन डीएमके पार्टी के नेता अपने हिंदू विरोधी बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं. एमके स्टालिन के धर्म को लेकर लोगों के मन में कई तरह के कन्फ्यूजन हैं. तो इसी क्रम में आइए जानते हैं कि एमके स्टालिन का धर्म क्या है.

एम॰ के॰ स्टालिन का धर्म

सबसे पहले यह समझते हैं कि एमके स्टालिन के धर्म को लेकर असमंजस की स्थिति क्यों है। हाल ही में एमके स्टालिन के बेटे उदयानिधि ने एक हिंदू विरोधी बयान दिया जिसमें उन्होंने सनातन धर्म की तुलना डेंगू मलेरिया से की। उन्होंने यहां तक कह दिया कि सनातन धर्म को खत्म करने की जरूरत है। ‌बाद में डीएम के के एक दूसरे नेता ए राजा ने भी उदय निधि के बयान का समर्थन किया। यहां तक की एमके स्टालिन ने भी अपने बेटे के इस बयान का समर्थन किया। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया कि उदयनिधि ने खुद को एक प्राउड क्रिश्चियन बताया है. सोशल मीडिया पर उदयनिधि की कई तस्वीरें सामने आईं जिससे लोगों को लगने लगा कि उदयनिधि और उनके पिता एमके स्टालिन ईसाई हैं.

एमके स्टालिन लंबे समय तक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे एम करुणानिधि के बेटे हैं। एम करुणानिधि ईसाई वेल्लालर जाति से थे जो मुख्य रूप से तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और कर्नाटक राज्यों में पाई जाती है। इसाई वेल्लालर एक हिंदू जाति हैं जो परंपरागत रूप से शास्त्रीय नृत्य और संगीत के कलाकार के रूप में हिंदू मंदिरों और संरक्षकों के दरबार में अपनी सेवाएं देते हैं। जब करुणानिधि की मृत्यु हुई तो उनके शरीर को दफनाया गया था। उस समय भी यह सवाल उठे थे कि हिंदू होने के बावजूद उन्हें क्यों दफनाया जा रहा है।
हिंदू परिवार में जन्म लेने के बावजूद करुणानिधि ने कभी भी सार्वजनिक रूप से खुद को हिंदू नहीं माना। उन्होंने हिंदू देवी-देवताओं की आलोचना की और खुद को नास्तिक बताया। विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अपने पिता की तरह एमके स्टालिन भी सार्वजनिक रूप से खुलासा किया है कि वह नास्तिक हैं।


References:

•Abi-Habib, Maria (13 August 2018). “Muthuvel Karunanidhi, 94, Screenwriter Turned Politician, Dies”. The New York Times. ISSN 0362-4331. Retrieved 18 July 2022.

•https://www.livehindustan.com/national/story-mk-stalin-son-udhayanidhi-stalin-religion-religion-sanatan-dharma-should-be-eradicated-8661286.html

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading