Last Updated on 09/05/2024 by Sarvan Kumar
सोनाक्षी सिन्हा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री हैं। हाल के वर्षों में उनके फिल्मी करियर से ज्यादा उनकी निजी जिंदगी चर्चा का विषय रही है। चर्चा है कि सोनाक्षी काफी समय से बॉलीवुड एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। बताया जाता है कि दोनों एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और शादी भी करना चाहते हैं। इसके बावजूद दोनों की शादी नहीं हो पा रही है। आइए जानते हैं क्यों नहीं हो पा रही दोनों की शादी और कहां फंसा है ये पूरा मामला।
कहते हैं प्यार धर्म और उम्र की बंदिशों को नहीं पहचानता। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की कहानी भी ऐसी हीं है। सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल से 2 साल बड़ी हैं। धर्म की बात करें तो सोनाक्षी हिंदू धर्म से हैं जबकि जहीर मुस्लिम हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जहीर और सोनाक्षी सिन्हा की मुलाकात सलमान खान के जरिए हुई थी। पहले तो दोनों दोस्त बने लेकिन धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। कुछ समय के बाद दोनों ने अपने प्यार को सार्वजनिक कर दिया और अक्सर कई मौके पर एक साथ नजर आने लगे।
सोनाक्षी सिन्हा के फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं और वह खुद भी दुल्हन बनना चाहती हैं। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा मशहूर कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में अपनी सीरीज ‘हीरामंडी’ का प्रमोशन करने पहुंचीं। इस शो में जब कपिल शर्मा ने आलिया भट्ट और कियारा आडवाणी का उदाहरण देते हुए सोनाक्षी सिन्हा से पूछा कि वह कब शादी कर रही हैं तो सोनाक्षी सिन्हा ने कपिल शर्मा से कहा कि जख्म पर नमक मत छिड़कें। सोनाक्षी ने शो में खुलासा किया कि वह शादी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
आपको बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा 36 साल की हैं और जल्द ही 37 साल की हो जाएंगी। फिर भी बढ़ती उम्र के बावजूद वे शादी क्यों नहीं कर पा रहे हैं, इसके पीछे का रहस्य खुल गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनाक्षी सिन्हा के बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल मुस्लिम हैं, इसलिए सोनाक्षी का परिवार इस शादी के खिलाफ है। कहा जा रहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा अपनी इकलौती बेटी सोनाक्षी सिन्हा की शादी किसी मुस्लिम परिवार में नहीं करना चाहते हैं। इसी वजह से सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की बात आगे नहीं बढ़ पा रही है।
References:
•https://www.patrika.com/bollywood-news/sonakshi-sinha-marriage-with-boyfriend-actor-zaheer-iqbal-father-shatrughan-sinha-against-heeramandi-actress-18677625
•https://www.news18.com/movies/who-is-zaheer-iqbal-all-you-need-to-know-about-sonakshi-sinhas-rumoured-boyfriend-8652344.html
