Ranjeet Bhartiya 05/04/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 05/04/2020 by Sarvan Kumar

प्रयागराज: जिले के करेली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां रविवार की सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. कहा जा रहा है कि तबलीगी जमात पर टिप्पणी करने के कारण इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. हत्याकांड को अंजाम देकर भाग रहे आरोपियों को स्थानीय लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया दिया है और पुलिस आगे की जांच पड़ताल कर रही हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हत्याकांड का संज्ञान लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं और आरोपियों पर रासुका लगाने को कहा है. मृतक के परिजनों को मुआवजे के रूप में 5 लाख रुपए दिए जाएंगे.

मृतक की पहचान लोटन निषाद के पुत्र तुलसी निषाद के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, मृतक युवक रविवार की सुबह 9:30 बजे चाय की दुकान पर बैठा था. स्थानीय लोग देश में बढ़ रहे कोरोनावायरस के मामले बारे में बात कर रहे थे. यह कहने पर कि देश में कोरोना संक्रमण जमातियों के कारण फैल रहा है, विवाद शुरू हो गया. मोहम्मद सोना और लोटन निषाद में मारपीट होने लगा. इसी दौरान मोहम्मद सोना ने गोली मारकर लोटन की हत्या कर दी.

गोली की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर भागते हुए आए. लोगों को देखकर मोहम्मद सोना भागने लगा. आक्रोशित भीड़ ने मोहम्मद सोना को पकड़ लिया और बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया. इस घटना को लेकर गांव में भारी तनाव है जिसको देखते हुए भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है.

इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी लोगों में भारी गुस्सा है. लोग सवाल पूछ रहे हैं, केवल टिप्पणी करने पर गोली मारना, ऐसी हैवानियत आती कहां से है.

https://twitter.com/DChaurasia2312/status/1246713219424518144?s=19

Leave a Reply