Ranjeet Bhartiya 30/04/2023
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 30/04/2023 by Sarvan Kumar

पंजाबी ब्राह्मण मूल रूप से भारतीय उपमहाद्वीप के पंजाब क्षेत्र के मूल निवासी हैं. अधिकांश पंजाबी ब्राह्मण भारत के पंजाब राज्य में पाए जाते हैं. लेकिन पंजाब के अलावा हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, राजस्थान और दिल्ली जैसे राज्यों में भी इनकी अच्छी खासी आबादी है. पंजाबी ब्राह्मण समुदाय कई उप-समूहों में विभाजित है जो विभिन्न उपनामों का उपयोग करते हैं. यहां हम जानेंगे कि पंजाबी ब्राह्मण का उपनाम क्या है.

पंजाबी ब्राह्मण का उपनाम क्या है

1947 में जब भारत का विभाजन हुआ, तो अंग्रेजों ने भारत को दो स्वतंत्र देशों – भारत और पाकिस्तान में विभाजित कर दिया. इस विभाजन के तहत पंजाब का विभाजन हुआ जिसमें पंजाब का पश्चिमी भाग पाकिस्तान का हिस्सा बना जबकि पूर्वी पंजाब भारत के हिस्से में आया. भारत के विभाजन के दौरान भयंकर हिंसा हुई और करोड़ों लोग प्रभावित हुए. इस दौरान हिंदुओं की एक बड़ी आबादी पाकिस्तानी पंजाब क्षेत्र से पलायन कर पूर्वी पंजाब में बस गई, जिसमें पंजाबी ब्राह्मण भी शामिल थे, और इन्हीं पंजाबी मूल के ब्राह्मणों को पंजाबी ब्राह्मण कहा जाता है.

पंजाब में सिखों के बाद हिंदुओं की दूसरी सबसे बड़ी आबादी है. अधिकांश हिंदू दोआबा क्षेत्र में रहते हैं. पंजाब के पांच जिलों पठानकोट, जालंधर, होशियारपुर, फाजिल्का और शहीद भगत सिंह नगर में पंजाबी हिंदू बहुसंख्यक हैं. पंजाबी ब्राह्मणों की आबादी भी मुख्य रूप से इस क्षेत्र में केंद्रित है. पंजाब में ब्राह्मणों की जनसंख्या के बारे में कोई स्पष्ट आँकड़े उपलब्ध नहीं हैं. इस समुदाय के लोगों का दावा है कि पंजाब में ब्राह्मण अल्पसंख्यक हैं तथा कई प्रकार की समस्याओं का सामना कर रहा है. इस समुदाय के लोग लंबे समय से पंजाब सरकार से मांग कर रहे थे कि ब्राह्मण समुदाय को अल्पसंख्यक वर्ग में शामिल किया जाए और पंजाब में ब्राह्मण अल्पसंख्यक आयोग का गठन किया जाए ताकि ब्राह्मण समुदाय का कल्याण हो सके और ब्राह्मणों को उनका हक मिल सके.

आइए अब इस लेख के मुख्य विषय पर आते हैं और जानते हैं कि पंजाबी ब्राह्मणों का उपनाम क्या है. पंजाब का ब्राह्मण समाज सारस्वत ब्राह्मण, मोहयाल ब्राह्मण, गौर ब्राह्मण आदि जैसे कई उप-समूहों में विभाजित है. ब्राह्मणों के इन उप-समूहों के भीतर भी कई विभाजन हैं जो विभिन्न उपनामों का उपयोग करते हैं. पंजाबी ब्राह्मणों के प्रमुख उपनाम इस प्रकार हैं-

•शर्मा (Sharma)

•जेटली (Jaitley)

•बाली (Bali)

•पराशर (Parashar)

•कौशल (Kaushal)

•छिब्बर (Chhibber)

•दत्त (Datt)

•भारद्वाज (Bharadwaja)

•वशिष्ठ (Vasishtha)

•मोहन (Mohan)

•कश्यप (Kashyap)

•वैद (Vaid)

•भीमवाल (Bhimwal)

•इस्सर (Issar)

•अत्रि (अत्रि)

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading