Pinki Bharti 19/09/2023
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 19/09/2023 by Sarvan Kumar

प्रोटीन हमारे शरीर के विकास, मरम्मत और समग्र स्वास्थ्य के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है। यह मांसपेशियों के निर्माण, एंजाइम, हार्मोन और प्रतिरक्षा प्रणाली के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। व्यक्ति अपने आहार के आधार पर शाकाहारी और मांसाहारी दोनों स्रोतों से अपनी प्रोटीन की आवश्यकता को पूरा कर सकते हैं। मांसाहारी लोग मांस, पोल्ट्री और मछली से प्रोटीन प्राप्त कर सकते हैं। शाकाहारी लोग बीन्स, नट्स और अनाज जैसे पौधों पर आधारित स्रोतों पर निर्भर रहते हैं। सोयाबीन प्रोटीन का एक उल्लेखनीय शाकाहारी स्रोत है। मशरूम में भी प्रोटीन पाया जाता है. ‌ इसी क्रम में यहां हम जानेंगे कि मशरूम और सोयाबीन में सबसे ज्यादा प्रोटीन किसमें होता है?

मशरूम और सोयाबीन में सबसे ज्यादा प्रोटीन किसमें होता है?

यह जानने के लिए कि मशरूम और सोयाबीन में सबसे अधिक प्रोटीन किसमे होता है, हमें इन दोनों के पोषण मूल्य को जानना होगा। तो आइए एक-एक करके इन दोनों के न्यूट्रीशनल वैल्यू के बारे में जानते हैं।

मशरूम का न्यूट्रीशनल प्रोफाइल:

एगारिकस बिस्पोरस (Agaricus bisporus), जो सफेद और भूरे रंग का होता है, दुनिया में सबसे अधिक और व्यापक रूप से खाए जाने वाले मशरूम में से एक है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्वों की बात करें तो 100 ग्राम में 3.26 कार्बोहाइड्रेट, 0.34 ग्राम वसा, 1 ग्राम आहार फाइबर पाया जाता है। यह विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी3, विटामिन बी5, विटामिन बी6, विटामिन बी9, विटामिन बी12, विटामिन सी और विटामिन डी का भी अच्छा स्रोत है। इसमें पाए जाने वाले खनिजों की बात करें इसमें आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम और जस्ता पाया जाता है। प्रोटीन की बात करें तो 100 ग्राम मशरूम में 3.09% प्रोटीन पाया जाता है।

सोयाबीन का न्यूट्रीशनल वैल्यू:

सोयाबीन के पोषण मूल्य की बात करें तो 100 ग्राम सोयाबीन में 20 ग्राम वसा, 30 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 9 ग्राम फाइबर पाया जाता है। सोयाबीन विटामिन सी और विटामिन बी6 का बहुत अच्छा स्रोत है। इसमें कैल्शियम, आयरन और मैग्नेशियम जैसे प्रमुख खनिज पाए जाते हैं। प्रोटीन की बात करें तो 100 ग्राम सोयाबीन में 36 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

आइये अब मुख्य विषय पर आते हैं और जानते हैं कि मशरूम और सोयाबीन में से किस में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। ‌उपरोक्त पोषण मूल्य के आधार पर 100 ग्राम मशरूम में केवल 3.09% प्रोटीन पाया जाता है जबकि 100 ग्राम सोयाबीन में 36 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है। स्पष्ट है कि मशरूम की तुलना में सोयाबीन में लगभग 12 गुना अधिक प्रोटीन पाया जाता है।

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading