Last Updated on 19/09/2023 by Sarvan Kumar
भिंडी भारत में खाई जाने वाली एक लोकप्रिय सब्जी है जिसे हर उम्र के लोग चाव से खाते हैं। खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ भिंडी में कई पोषक तत्व और औषधीय गुण भी होते हैं जो हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन ज्यादा भिंडी खाने के कई साइड इफेक्ट्स भी होते हैं जो स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का कारण बन सकते हैं. इसी क्रम में यहां हम जानेंगे कि भिंडी खाने से कौन सी बीमारी होती है।
भिंडी खाने से कौन सी बीमारी होती है?
इस लेख के मुख्य विषय पर आने से पहले भिंडी में पाए जाने वाले पोषक तत्वों और भिंडी खाने के फायदों पर एक नजर डाल लेते हैं। भिंडी पोषक तत्वों से भरपूर होती है. कच्ची भिंडी में 90% पानी, 2% प्रोटीन, 7% कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है। इसमें वसा की मात्रा नगण्य होती है। भिंडी विटामिन और खनिजों का एक समृद्ध स्रोत है। इसमें कई प्रकार के विटामिन पाए जाते हैं जिनमें विटामिन ए, विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी3, विटामिन सी, विटामिन ए और विटामिन K प्रमुख हैं। खनिजों की बात करें तो इसमें कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, पोटेशियम और जिंक प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।
भिंडी खाने के कई फायदे?
भिंडी खाने के कई फायदे हैं। इसमें लेक्टिन नामक एक विशेष प्रोटीन पाया जाता है जो कैंसर कोशिकाओं और ट्यूमर को बढ़ने से रोकता है। भिंडी ब्लड शुगर को सामान्य रखने में मददगार है. इसे खाने से कई तरह की दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। यह वजन कम करने और मोटापा दूर करने में भी सहायक है। यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इसे खाने से हमारा पाचन तंत्र ठीक रहता है। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो हमारी त्वचा को स्वस्थ रखते हैं।
ऊपर दिए गए तमाम फायदों के बावजूद ज्यादा भिंडी खाने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है और आप बीमारी का शिकार हो सकते हैं। आयुर्वेद और चिकित्सा विज्ञान के अनुसार, इसे बहुत अधिक खाने से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं, सूजन, गैस ऐंठन या दस्त जैसे प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं। भिंडी के अत्यधिक सेवन से ऑक्सालेट की उपस्थिति के कारण गुर्दे और पित्ताशय में पथरी बन सकती है। विशेषज्ञों के मुताबिक भिंडी खाने से कई बार पेट खराब हो सकता है. डायरिया की भी समस्या हो सकती है. अगर आपको भिंडी खाना पसंद है तो बेहतर होगा कि आप भिंडी को कम मसाले और कम तेल में पकाएं. ज्यादा तेल में तलने से भिंडी खराब हो जाती है. ऐसी भिंडी खाने से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ जाता है, जिससे कई अन्य समस्याएं हो सकती हैं.
