Last Updated on 01/12/2023 by Sarvan Kumar
झीलें एक अपेक्षाकृत बड़े प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले पानी के भंडार को संदर्भित करतीं हैं जो शुष्क भूमि से घिरे बेसिन या परस्पर जुड़े बेसिन में स्थित होती हैं। झीलें पानी के भंडारण और जल चक्र को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके अलावा झीलें नदियों के प्रवाह को बनाए रखने में मदद करती हैं। झीलें पारिस्थितिकी तंत्र को बनाए रखने, प्रकृति की सुंदरता को बनाए रखने और पर्यटन के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आकार के आधार पर झीलें बड़ी या छोटी हो सकती हैं। इसी क्रम में यहां हम जानेंगे कि दुनिया की सबसे बड़ी झील कौन सी है।
दुनिया की सबसे बड़ी झील कौन सी है?
कैस्पियन सागर को दुनिया की सबसे बड़ी झील माना जाता है। यह अंतर्देशीय जल भंडार एशिया और यूरोप के जंक्शन पर; पूर्वी यूरोप, पश्चिम एशिया और मध्य एशिया के बीच स्थित है। इसके फैलाव की बात करें तो यह काकेशस के पूर्व में, मध्य एशिया के विशाल मैदान के पश्चिम में, पूर्वी यूरोप में दक्षिणी रूस के उपजाऊ मैदानों के दक्षिण में और पश्चिम एशिया के पहाड़ी ईरानी पठार के उत्तर में फैला हुआ है। यह उत्तर-पूर्व में कजाकिस्तान, उत्तर-पश्चिम में रूस, दक्षिण-पश्चिम में अजरबैजान, दक्षिण में ईरान और दक्षिण-पूर्व में तुर्कमेनिस्तान से घिरा है।
आइए अब जानते हैं कि यह झील कितनी विशाल है। इसका क्षेत्रफल 371000 वर्ग किलोमीटर है। यानी क्षेत्रफल के मामले में यह लगभग जापान के बराबर है। इसकी अधिकतम लंबाई और चौड़ाई की बात करें तो यह क्रमश: 1030 किलोमीटर और 435 किलोमीटर है। इसकी अधिकतम गहराई 1025 मीटर है जबकि औसत गहराई 211 मीटर है। यहां इस बात का उल्लेख कर देना आवश्यक है कि कैस्पियन सागर में दुनिया की सभी झीलों के कुल पानी का 40-44% पानी है।
References:
•”Convention on the Legal Status of the Caspian Sea”. President Of Russia. 12 August 2018. Archived from the original on 12 March 2022. Retrieved 22 January 2022.
•”Is the Caspian a sea or a lake?”. The Economist. 16 August 2018. ISSN 0013-0613. Archived from the original on 19 August 2018. Retrieved 22 January 2022.
•Zimnitskaya, Hanna; von Geldern, James (1 January 2011). “Is the Caspian Sea a sea; and why does it matter?”. Journal of Eurasian Studies. 2 (1): 1–14.
