Sarvan Kumar 30/05/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 30/05/2020 by Sarvan Kumar

पटना: पिछले 24 घंटे में 174 नए मामले सामने आने के बाद बिहार में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 3759 हो गई है. बिहार स्वास्थ्य विभाग के के द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, अब तक राज्य में कोरोनावायरस के कारण 17 लोगों की जान गई है. राहत की बात है कि 1209 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 2135 लोगों का इलाज चल रहा है. अब तक राज्य में कुल 72,256 संदिग्धों का टेस्ट किया गया है.

बता दें कि बिहार में कोरोनावायरस महामारी से अब तक
खगड़िया, पटना, वैशाली में 2-2 तथा मुंगेर, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद, बेगूसराय, नालंदा, रोहतास, सारण, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, भोजपुर और सिवान में 1-1 मरीज की मौत हुई है.

पटना जिला कोरोनावायरस से ज्यादा प्रभावित है. जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर 237 हो गई है. 202 मरीजों के साथ रोहतास दूसरे, 190 मरीजों के साथ मधुबनी तीसरे तथा 180 मरीजों के साथ बेगूसराय चौथे स्थान पर है. बिहार के अन्य जिलों में कोरोना मरीजों की संख्या इस प्रकार है खगरिया 153, मुंगेर 149, भागलपुर 137, कटिहार 134, जहानाबाद 131, बक्सर 115, बांका 111, गोपालगंज 109, नालंदा 106, पूर्वी चंपारण 94, नवादा 84, पूर्णिया 72, शेखपुरा 72, सिवान 72, दरभंगा 69; समस्तीपुर 69, गया 68, औरंगाबाद 67, कैमूर 67, भोजपुर 66, वैशाली 65, सुपौल 60, सहरसा 57, मधेपुरा 52, सीतामढ़ी 50, अरवल 43, मुजफ्फरपुर 43, पश्चिमी चंपारण 42, लखीसराय 37, जमुई 33, किशनगंज 33, अररिया 30 और शिवहर 7.

बता दें कि कोरोना महामारी को देखते हुए लागू लॉक डाउन फेज-4 31 मई को समाप्त हो रहा है. लॉक डाउन लागू रहेगा या समाप्त होगा यह फैसला केंद्र सरकार को लेना है. अनुमान है कि धार्मिक सामाजिक और राजनीतिक सम्मेलनों पर प्रतिबंध जारी रहेगा. वहीं कड़े दिशा निर्देशों के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट खोला जा सकता है. राज्य में बढ़ते हुए कोरोनावायरस मरीजों की संख्या के लिए देशभर से बिहार लौटे प्रवासियों को जिम्मेदार माना जा रहा है. अब तक 2168 प्रवासी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं.

भारत में कोरोनावायरस की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 7,964 नए मामले सामने आए हैं. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 173491 हो गई है. कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4980 हो गई है. अब तक मेरा 82,627 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 85,873 लोगों का इलाज चल रहा है.

Leave a Reply