Sarvan Kumar 15/07/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 15/07/2020 by Sarvan Kumar

दो बाइक पर पाँच लुटेरा सवार था। दोनों बाइक पर एक- एक लुटेरा के हाथ में पिस्टल था। लुटेरा, खानपुर थाना  क्षेत्र के खतुआहा चौक से कुछ दूर आगे विद्युत ट्रांसफार्मर से पीछे, ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से,  पिस्टल का भय दिखाकर 8 लाख 55 हजार रुपये से भरा बैग लेकर चम्पत हो गया।
जानकारी के अनुसार ब्रह्गामा गांव निवासी और ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक मनजीत चौधरी 5 लाख, खैरी गांव निवासी शशिभूषण सिंह 2 लाख 65 हजार एवं विमलेश कुमार  90 हजार सेंट्रल बैंक शाखा दिनमानपुर से एक ही बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे।इस दौरान खतुआहा चौक से कुछ दूर आगे ट्रांसफार्मर से पीछे दो बाइक पर सवार 5 लुटेरों ने संचालक के मोटर साइकिल के आगे  अपनी मोटर साइकिल रोक दिया। रोकते ही दो लुटेरा  पिस्टल का भय दिखाते हुए तीनो से रुपये भरा बैग लूटकर चम्पत हो गया। इस सम्बंध में पीड़ित मनजीत चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि हम लोग अपना -अपना रुपये निकाासी कर  एक ही मोटर साइकिल से घर जा रहे थे। इस दौरान खतुआहा चौक से आगे ट्रांसफार्मर से पीछे सुनसान देखते ही दो मोटर साइकिल पर सवार 5 लोगो ने हमारे आगे आकर अपनी  मोटर साइकिल रोक दिया। रोकते ही दो लुटेरा  पिस्टल का भय दिखाते हुए हमलोगों के हाथ से रुपये से भरा बैग लूटकर  अपने- अपने मोटर साइकिल पर सवार होकर चम्पत हो गया। थानाध्यक्ष दिल कुमार भारती ने दूरभाष पर बताया की लूट की घटना की जाँच की जा रही है।

Leave a Reply