Ranjeet Bhartiya 28/09/2021
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 28/09/2021 by Sarvan Kumar

भारत में जाटों के अतिरिक्त ऐसी कोई दूसरी जाति नहीं है जो कृषि, पशुपालन, व्यवसाय, खेल और युद्ध आदि प्रवृत्तियों में समान रूप से सक्षम और प्रतिभा-संपन्न हो. आइए जानते हैं जाट खिलाड़ियों के नाम और जाट समाज के प्रसिद्ध व्यक्ति ।

जाट समाज के प्रसिद्ध व्यक्ति

जाट समाज ने एक से एक महान विभूतियों को पैदा किया है।चाहे कोई क्षेत्र हो जाटों ने हर जगह अपना परचम लहराया है। शरीर से सुंदर और मजबूत कदकाठी के जाट के रगों में खेल खून बन के दौड़त  है। अधिकतर लोग जाट की लट्ठमार बोली के कारण उनसे कन्नी काटते हैं. मगर एक बार जो वे दोस्त बन जाएं तो समझ में आता है कि वे दिल के बेहद साफ़ होते हैं.

जाट राजा

ब्रज की समकालीन राजनीति में जाट शक्तिशाली बन कर उभरे. जाट नेताओं ने इस समय में ब्रज में अनेक जगहों पर, जैसे सिनसिनी, डीग, भरतपुर, मुरसान और हाथरस जैसे कई राज्यों को स्थापित किया । इन राजाओं में डीग−भरतपुर के राजा महत्त्वपूर्ण हैं ।

राजाराम जाट

राजाराम जाट भरतपुर के राजा थे. अपनी वीरता के लिए प्रसिद्ध राजाराम जाट प्रथम जाट नायक थे जिन्होंने मुगल बादशाह औरंगजेब के खिलाफ संगठित विद्रोह किया.

महाराजा आला सिंह

राजा बाबा आला सिंह संधू पटियाला राज्य के संस्थापक थे.

महाराजा सूरजमल

महाराजा सूरजमल राजस्थान के भरतपुर के प्रतापी हिंदू जाट शासक थे. उनके शासनकाल में जाट हिंदू साम्राज्य अपने चरम पर पहुंच गया था. उनका शासन क्षेत्र वर्तमान काल के दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा के कुछ जिलों तक फैला हुआ था.

महाराणा रणजीत सिंह

शेरे-ए-पंजाब के नाम से मशहूर महाराजा रणजीत सिंह सिख साम्राज्य के पहले महाराजा थे.

राजा नाहर सिंह

राजा नाहर सिंह हरियाणा के फरीदाबाद में स्थित बल्लभगढ़ रियासत के जाट राजा थे.

हीरा सिंह नाभा

हीरा सिंह नाभा पंजाब स्थित नाभा रियासत के राजा थे.

भूपिंदर सिंह

भूपेंद्र सिंह पंजाब के पटियाला रियासत के महाराज के महाराज थे.

रघुवीर सिंह जींद

रघुवीर सिंह जींद रियासत के राजा थे.

राजा महेंद्र प्रताप सिंह

राजा महेंद्र प्रताप सिंह मुशरान रियासत के राजा थे.

जाट क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी

आजादी के आंदोलन में जाटों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया‌. उनमें से कईयों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी. जाट समाज से आने वाले प्रमुख क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानियों के नाम इस प्रकार हैं: राजा नाहर सिंह, शाहमल तोमर, भगत सिंह , राजा महेंद्र प्रताप सिंह, आदि

राजनीति में जाट 

हरियाणा पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाटों का वर्चस्व रहा है. जाट समुदाय से आने वाले हैं प्रमुख राजनेता इस प्रकार हैं-
चौधरी चरण सिंह (भारत के पांचवें प्रधानमंत्री)
चौधरी देवी लाल (भारत के छठे उप प्रधानमंत्री)
प्रताप सिंह कैरों (पंजाब के तीसरे मुख्यमंत्री)
कैप्टन अमरिंदर सिंह (पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री)
चौधरी बंसीलाल (स्वतंत्रता सेनानी और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री)
सर छोटू राम
हरकिशन सिंह सुरजीत
साहिब सिंह वर्मा (दिल्ली के चौथे मुख्यमंत्री)
नवजोत सिंह सिद्धू

जाट समाज सुधारक

स्वामी केशवानंद: स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक जिन्होंने देश में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.

जाट सशस्त्र बल

अर्जुन सिंह भारतीय वायु सेना के इकलौते अधिकारी जिन्हें मार्शल ऑफ द एयर (फोर्स पांच सितारा रैंक) पर पदोन्नत किया गया था.

जाट  खिलाड़ियों के नाम

जाटों ने खेल के क्षेत्र में भी देश का नाम बहुत रोशन किया है.

जाट पहलवान

1 दारा सिंह (अपने जमाने के विश्व प्रसिद्ध फ्रीस्टाइल पहलवान)

2. सुशील कुमार (दो बार के ओलंपिक पदक विजेता. 2008 के बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक और 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीतकर लगातार दो ओलंपिक खेलों में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी)

3. रवि दहिया (2020 टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक विजेता)

4. बजरंग पुनिया (2020 टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता)

5. साक्षी मलिक (भारत के लिए ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली महिला पहलवान, 2016 रियो डी जेनेरियो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता)

6. गीता फोगाट (राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान, ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान)

7. बबीता फोगाट (2014 कॉमनवेल्थ खेलों में स्वर्ण पदक विजेता)

मुक्केबाजी में जाट 

विजेंद्र सिंह ( पेशेवर बॉक्सर, ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज, 2008 बीजिंग ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता)

एथलीट जाट 

कृष्णा पूनिया (2010 में दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स में डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक विजेता)

जाट बैडमिंटन खिलाड़ी

साइना नेहवाल (ओलंपिक खेलों में बैडमिंटन में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी, 2012 के लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता)

जाट क्रिकेटर

वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, प्रवीण कुमार, आशीष नेहरा, आदि

जाट  अभिनेता

जाट समाज ने फिल्म और टेलीविजन जगत को एक से बढ़कर एक जगमगाते सितारे दिए हैं. जिनमें प्रमुख हैं: धर्मेंद्र, दारा सिंह, सनी देओल, बॉबी देओल, रणदीप हुड्डा, मल्लिका शेरावत, सिमरन कौर मुंडी, मेघना मलिक, आदि। जाट  समाज का असली इतिहास यहां पढें।

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading