Sarvan Kumar 01/11/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 01/11/2020 by Sarvan Kumar

मेरठ के ब्रह्मपुरी थाने से एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है।
एक ठग गैंग ने एक डाक्टर को “अलादीन का चिराग” बेचने के नाम पर ढाई करोड़ का चूना लगा दिया। खैरनगर के निवासी डा. लईक खान को ठग गैंग ने एक “चिराग” दिखाया और बोला यह एक जादुई “अलादीन का चिराग” है। जो इसको अपने पास रखेगा उसकी धन, यश और स्वास्थ की वृद्धि होगी। डाक्टर को झांसे में लाने के लिए उनलोगों ने चिराग से जिन्न निकाल के भी दिखलाया। इस ठग गैंग में तीन लोग शामिल है, इन तीन लोगों में समीना नाम की एक औरत उसका पति इस्लामुद्दीन और एक अन्य अनीस नाम का आदमी है। डाक्टर को धीरे-धीरे पता चल गया कि वह ठगी का शिकार हो गया है। जो जिन्न वो चिराग से निकाल के दिखाते थे वह और कोई नहीं समीना का पति इस्लामुद्दीन ही था।

कुछ ऐसे हुए ठगी का शिकार डॉक्टर लईक खान

दरअसल डॉक्टर के क्लीनिक पर बागपत रोड निवासी समीना नाम की एक औरत अपना इलाज कराने आती थी। बाद में डॉक्टर मरहम पट्टी करने के लिए उसके घर भी आने जाने लगे। समीना के घर पर ही उनकी मुलाकात इस्लामुद्दीन नामक तांत्रिक से हुआ। इस्लामुद्दीन ने डॉक्टर को एक तथाकथित जादुई चिराग दिखाया और बताया इसको साथ रखने से कोई भी अरबपति बन जाएगा।

चिराग से जिन्न निकालता था ठग गैंग

डॉक्टर के मुताबिक वे लोग चिराग से जिन्न भी निकालते थे और इसके लिए वे लोग एक इत्र का प्रयोग करते थे। इत्र खरीदने के बहाने भी डॉक्टर से हजारों रुपए लूट लिया गया। डॉक्टर को बाद में पता चला कि जिन्न के रूप में और कोई नहीं समीना का पति इस्लामुद्दीन ही है।

सीओ ब्रह्मपुरी अमित राय ने बताया कि डॉक्टर की शिकायत पर दो आरोपियों इस्लामुद्दीन और अनीस को गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला आरोपी अभी फरार है।

 

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading