Sarvan Kumar 12/06/2021
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 12/06/2021 by Sarvan Kumar

1. हाल ही में प्रोफेसर राधामोहन का भुवनेश्वर में निधन हो गया. वह क्या थे?

A. साहित्यकार
B. पर्यावरणविद् और शिक्षाविद्
C. चित्रकार
D. मूर्तिकार

सही उत्तर: B. पर्यावरणविद् और शिक्षाविद्

प्रख्यात पर्यावरणविद और शिक्षाविद प्रोफेसर राधामोहन का उड़ीसा की राजधानी भुनेश्वर में निधन हो गया. पेशे से शिक्षाविद् राधामोहन की गहरी रूचि पर्यावरण में थी. वे उड़ीसा में जैविक खेती के क्षेत्र में मार्गदर्शक कार्यों के लिए जाने जाते हैं. उन्हें पदम श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था.

2. भारत के ऑर्गेनिक कृषि उत्‍पादों के निर्यात में वर्ष 2020-21 में कितने प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है?

A. 51%
B. 41%
C. 31%
D. 21%

सही उत्तर A. 51%

कोरोना संकट में सप्लाई चेन पर दुष्प्रभाव के बावजूद 2020-21 में देश के आर्गेनिक कृषि उत्‍पादों के निर्यात में 51 प्रतिशत की बढ़ोत्‍तरी हुई है.

वाणिज्य सचिव अनूप वधावन ने बताया है कि पिछले साल और दैनिक उत्पादों का निर्यात 68 करोड़ 90 लाख अमेरिकी डॉलर था जो कि इस साल बढ़कर 104 करोड़ अमेरिकी डॉलर हो गया है.

3. आईटी कंपनी विप्रो के सीईओ कौन हैं?

A. सलिल पारेख
B. राजेश गोपीनाथ
C. सी विजय कुमार
D. थिएरी डेलापोर्ट

सही उत्तर: D. थिएरी डेलापोर्ट

थिएरी डेलापोर्ट (Thierry Delaporte) को पिछले साल जुलाई में विप्रो के सीईओ के रूप में जो किया गया था. उन्होंने वित्त वर्ष 2020 21 में 64.3 करोड रुपए का वेतन पैकेज हासिल किया है, जोकि इंफोसिस (Infosys) और टीसीएस (TCS) के सीईओ से ज्यादा है.

4. देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी कौन है?

A. विप्रो
B. इंफोसिस
C. टीसीएस
D. एचसीएल

सही उत्तर: C. टीसीएस

5. निम्नलिखित में से किस खिलाड़ी ने सीड्डेडी लिस्‍बोआ में भाला फेंक प्रतियोगिता में स्‍वर्ण पदक जीता है?

A. लिएंड्रो रामोस
B. नीरज चोपड़ा
C. फ्रांसिस्को फर्नांडीस
D. शिवपाल सिंह
सही उत्तर: B. नीरज चोपड़ा

भारत के नीरज चोपड़ा ने पुर्तगाल के लिस्बन के सिडडे डी लिस्बोआ में भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता है.

23 साल के चोपड़ा ने अपनी छठी और अंतिम कोशिश में 83.18 मीटर के थ्रो के साथ पदक अपने नाम किया.

6. जुलाई में श्रीलंका के साथ होने वाले छह मैचों की क्रिकेट श्रृंखला में निम्न में से किसे भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है?

A. शिखर धवन
B. भुवनेश्वर कुमार
C. अजिंक्य रहाणे
D. रोहित शर्मा

सही उत्तर A. शिखर धवन

बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज शिखर धवन को जुलाई में श्रीलंका के साथ होने वाले तीन वनडे मैचों और तीन 20-20 मैचों के दौरे के लिए भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है. तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार टीम के उपकप्तान होंगे.

7. निम्नलिखित में से कौन देश बिटकॉइन को कानूनी मान्यता देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है?

A. मेक्सिको
B. ग्वाटेमाला
C. कोस्टा रिका
D. अल सल्वाडोर
सही उत्तर: D. अल सल्वाडोर

दुनिया भर में क्रिप्टो करेंसी को कानूनी फ्रेमवर्क को लेकर चल रहे बहस के बीच अल-सल्वाडोर आधिकारिक रूप से पहला देश बन गया है कि जहां बिटकॉइन क्रिप्‍टोकरंसी में ट्रांजैक्‍शन किया जा सकेगा. इस बात की जानकारी राष्ट्रपति नायिब बुकेले (Nayib Bukele) ने ट्वीट कर दी है.

8. संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के मनोनीत अध्यक्ष मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने निम्नलिखित में से किसे अपना ‘शेफ डी कैबिनेट’ नियुक्त किया है?

A. प्रतीक माथुर
B. आर रविंद्र
C. के. नागराज नायडू
D. टीएस तिरुमूर्ति

सही उत्तर: C. के. नागराज नायडू

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के मनोनीत अध्यक्ष मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने यूएन में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि के. नागराज नायडू को अपना ‘शेफ डी कैबिनेट’ नियुक्त किया है.

शेफ डु कैबिनेट क्या है?
बता दें कि शेफ डु कैबिनेट फ्रेंच शब्द है, जिसका अर्थ मुख्य सहायक या निजी सचिव होता है.

8. निम्नलिखित में से किस राज्य ने हाल ही में “मुख्यमंत्री किसान मित्र ऊर्जा योजना” के प्रारूप को मंजूरी दी है?

A. गुजरात
B. राजस्थान
C. झारखंड
D. छत्तीसगढ़
सही उत्तर: B. राजस्थान

9. क्रिसिल ने वित्त वर्ष 2021-2022 के लिए भारत के GDP के विकास के अनुमान को 11% से घटाकर_____% कर दिया है.

A. 9.5%
B. 8.5%
C. 10.5%
D. 7.5%

सही उत्तर: A. 9.5%

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने वित्त वर्ष 2021-2022 के लिए भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के विकास के अनुमान को 11 प्रतिशत से घटाकर 9.5% कर दिया है.

10. विश्व प्रत्यायन दिवस (World Accreditation Day) कब मनाया जाता है?

A. 7 मार्च
B. 13 फरवरी
C. 5 अगस्त
D. 9 जून

सही उत्तर: D. 9 जून

विश्व प्रत्यायन दिवस (World Accreditation Day) हर साल 9 जून को मनाया जाता है.

11. एनीमिया मुक्त भारत सूचकांक की 2020-2021 की रिपोर्ट में निम्नलिखित में से किस राज्य को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?
A. उत्तर प्रदेश
B. अरुणाचल प्रदेश
C. मध्य प्रदेश
D. आंध्र प्रदेश

सही उत्तर: C. मध्य प्रदेश

एनीमिया मुक्त भारत सूचकांक की 2020-2021 की रिपोर्ट में मध्य प्रदेश को शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है.

12. पूर्व क्रिकेटर रवि बनर्जी का 72 साल की आयु में निधन हो गया है. उनका संबंध निम्नलिखित में से किस राज्य से है?
A. झारखंड
B. पश्चिम बंगाल
C. बिहार
D. उड़ीसा

सही उत्तर B. पश्चिम बंगाल

बंगाल के पूर्व क्रिकेटर रवि बनर्जी का लंबी बीमारी के बाद बुधवार को एक अस्पताल में निधन हो गया. बनर्जी 1969-70 से 1974-75 के बीच बंगाल के लिए दस प्रथम श्रेणी मैच खेले थे.

Disclosure: Some of the links below are affiliate links, meaning that at no additional cost to you, I will receive a commission if you click through and make a purchase. For more information, read our full affiliate disclosure here.
 

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

See List of: