Sarvan Kumar 12/06/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 12/06/2020 by Sarvan Kumar

बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 250 नए मामले सामने आए हैं. यह एक ही दिन में अब तक का रिकॉर्ड है. राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 5958 हो गई है. 3086 मरीज ठीक हो चुके हैं. वहीं, 2828 लोगों का इलाज चल रहा है. बिहार में बृहस्पतिवार की शाम तक 1 लाख 13225 सैंपलों की जांच की जा चुकी है.

गुरुवार को सिवान में सबसे अधिक 60 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान की गई है. वहीं, पटना में तीन, भागलपुर में 10, बेगूसराय में आठ, खगरिया में सात, मुंगेर में 36, रोहतास में सात, मधुबनी में एक, पूर्णिया में दो, कटिहार में चार, जहानाबाद में 2, नवादा में पांच, सुपौल में एक, गोपालगंज में सात, बक्सर में दो, दरभंगा में 6, समस्तीपुर में तीन, मधेपुरा में 16, नालंदा में एक, भोजपुर में 9, सारण में 8, मुजफ्फरपुर में 1, गया में चार, कैमूर में 10, शेखपुरा में तीन, किशनगंज में चार, औरंगाबाद में 19, सहरसा में चार, सीतामढ़ी में एक, अररिया में एक, लखीसराय में दो, अरवल में एक और जमुई में दो संक्रमितों की पहचान की गई है.

अब तक प्रदेश में कोरोना से कुल 34 लोगों की जान गई है. कोरोना के कारण बेगूसराय और खगरिया में 3-3, भोजपुर, दरभंगा, पटना, सारण, सीतामढ़ी, सिवान और वैशाली में 2-2 तथा अररिया, औरंगाबाद, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, जमुई, जहानाबाद, मधेपुरा, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, रोहतास, समस्तीपुर और शिवहर में 1-1 मरीज की मौत हुई है.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना में 297, भागलपुर में 295, बेगूसराय में 290, खगरिया में 287, मुंगेर में 265, रोहतास में 265, मधुबनी में 260, सिवान में 221, पूर्णिया में 206, कटिहार में 196, जहानाबाद में 183, नवादा में 178, सुपौल में 169, गोपालगंज में 153, बांका में 150, बक्सर में 147, दरभंगा में 141, समस्तीपुर में 141, मधेपुरा में 146, नालंदा में 140, भोजपुर में 138, सारण में 138, पूर्वी चंपारण में 136, मुजफ्फरपुर में 131, गया में 129, कैमूर में 127, शेखपुरा में 120, किशनगंज में 117, औरंगाबाद में 114, वैशाली में 104, सहरसा में 99, पश्चिमी चंपारण में 88, सीतामढ़ी में 87, अररिया में 84, लखीसराय में 68, अरवल में 67, जमुई में 50 और शिवहर में 28 कोरोना संक्रमित की पहचान की गई है.

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading