Sarvan Kumar 28/06/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 28/06/2020 by Sarvan Kumar

भारत में कोरोना महामारी गंभीर रूप लेते जा रहा है. देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 5,00,000 से पार जा चुकी है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को 1 दिन में कोरोना के मामले में सबसे बड़ा उछाल देखा गया है. जानकारी के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20,132 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस जानलेवा वायरस के चपेट में आने से 414 लोगों की मौत हुई है.
अब भारत में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5,29,577 हो गई है. इनमें से 2,03,272 एक्टिव केस हैं, 3,10,146 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि इस महामारी के चपेट में आने से अब तक 16,103 लोगों की मौत हुई है.

महाराष्ट्र में कोरोना 

पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 6368 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं. जिसके साथ ही राज्य में कोरोनावायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 1,59,133 हो गई है. अब तक इस महामारी के कारण महाराष्ट्र में 7,273 लोगों की जान गई है.

दिल्ली में कोरोना

महाराष्ट्र के बाद दिल्ली कोरोना से सबसे प्रभावित राज्य है. 2,948 नए मामले सामने आने के बाद यहां कोरोना पीड़ितों मरीजों की संख्या बढ़कर 80,188 हो गई है, जबकि अब तक इस जानलेवा बीमारी के कारण 2,558 लोग जान गवा चुके हैं.

तमिलनाडु में कोरोना 

तमिलनाडु में एक ही दिन में 3713 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कोरोना बीमारी की समस्या गंभीर हो गई है तथा कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 78,335 हो गई है.

भारत में कोरोना 

कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में भारत चौथे स्थान पर है. भारत दक्षिण एशिया के उन 20 सबसे अधिक प्रभावित देशों में शामिल है जहां कोरोनावायरस महामारी बहुत तेजी से फैल रही है. इस महामारी से हुए मौतों की बात करें तो भारत पूरे विश्व में दूसरे स्थान पर है. दक्षिण एशियाई देशों की बात करें तो मृत्यु दर के मामले में भारत पहले स्थान पर है.

विश्व में कोरोना 

पूरे दुनिया में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या एक करोड़ पार कर गई है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर एक करोड़ 82,613 हो गई है. जिसमें से 41 लाख 22,782 लोगों का इलाज चल रहा है, जबकि 54,58,523 लोग ठीक हो चुके हैं. वहीं, इस जानलेवा बीमारी के कारण अब तक 5,01,308 लोगों की जान गई है. अमेरिका, ब्राजील, रूस, भारत, ब्रिटेन, स्पेन, पेरू, चिली, इटली और ईरान कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश हैं.

अमेरिका में  कोरोना 

अमेरिका में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 25,96,537 हो गई है. इस जानलेवा बीमारी के कारण अब तक 128152 लोगों की जान गई है. इस महामारी के कारण अब तक ब्राजील में 57103, ब्रिटेन में 45514, इटली में 34, 716, ईरान में 10364, पेरू में 9135, रूस में 8969 और चिली में 5347 लोगों की मौत हुई है.

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading