Sarvan Kumar 30/06/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 28/06/2023 by Sarvan Kumar

कोरोना काल में बिहार में हो रहे शादी समारोहों ने प्रदेश में कोरोना संक्रमण के खतरे को और गंभीर कर दिया है. शादी में शामिल हुए लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं जिससे कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा बढ़ गया है. जानकारी के मुताबिक, ऐसे ही एक शादी 15 जून को पटना के पालीगंज के डीहपाली गांव में संपन्न हुई थी. परिवार वालों का कहना है कि दूल्हा शादी के लिए गाड़ी के माध्यम से दिल्ली से बिहार आया था. बिहार आने के बाद कुछ दिनों तक वह आइसोलेशन में भी रहा. लेकिन शादी के कुछ दिन पहले उसमें कोरोना के लक्षण दिखाई देने लगे थे. शादी के बाद सुहागरात के अगले ही दिन उसकी मौत हो गई.

कोरोना के कारण दूल्हे की मौत की बात पूरे इलाके में हड़कंप मच गया. बाद में शादी में सम्मिलित हुए लोगों में भी कोरोनावायरस के लक्षण दिखाई देने लगे. इसके बाद बारातियों के भी सैंपल जांच के लिए गए. जिसमें से अब तक 95 बाराती कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. एक साथ इतने कोरोना के मामले सामने आने से प्रशासन की परेशानी बढ़ गई है और कोरोना संक्रमण कम्युनिटी ट्रांसमिशन का रूप लेते नजर आ रहा है.

बिहार स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोनावायरस 394 नए मामले सामने आए हैं जो अब तक का रिकॉर्ड है. जिसमें से सबसे ज्यादा मामले पटना में सामने आए हैं. पश्चिम चंपारण में 25, सुपौल में एक, सिवान में 6, शिवहर में 10, शेखपुरा में दो, सारण में चार, समस्तीपुर में 19, सहरसा में 11, पूर्णिया में पांच, नवादा में 28, नालंदा में 9, मुजफ्फरपुर में 18, मुंगेर में 6, मधेपुरा में 9, किशनगंज में एक, कैमूर में 19, जहानाबाद में तीन, गोपालगंज में 6, गया में तीन, पूर्वी चंपारण में 33, दरभंगा में 19, भागलपुर में 6, बेगूसराय में 18, बांका में दो, औरंगाबाद में 9 और अरवल में एक मरीज की पहचान की गई है. राज्य में अब करोना मरीजों की संख्या बढ़कर 9618 हो गई है.

राज्य में कोरोना से अब तक 63 लोगों की मौत हुई है. वहीं, पिछले 24 घंटे में 274 मरीजों के ठीक होने के बाद ठीक हुए कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 7374 हो गई है. पिछले 24 घंटे में 6877 सैंपल की जांच की गई है जिसके बाद राज्य में अब तक 2,12,659 सैंपल ओं की जांच की गई है.

Leave a Reply