Sarvan Kumar 25/09/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 25/09/2020 by Sarvan Kumar

आज तक की महत्वपूर्ण खबरें

1.बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो गया है। पहला चरण: 28 अक्टूबर को 16 जिलों की 71 सीटों पर मतदान.
दूसरा चरण: 3 नवंबर को 17 जिलों की 94 सीटों पर मतदान.
तीसरा चरण: 7 नवंबर को 78 सीटों पर मतदान
चुनाव के नतीजे: 10 नवंबर

2. बिहार चुनाव: कोरोना मरीज भी डाल पाएंगे वोट, एक घंटे अधिक होगी वोटिंग

3.अनुराग कश्यप के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 354, 341 और 342 के तहत एफआईआर दर्ज।

4.दिल्ली के प्राइवेट अस्पतालों में 80 फीसदी आईसीयू बेड कोरोना मरीजों के लिए रिजर्व किए जाने के आदेश पर रोक के खिलाफ दिल्ली सरकार की अपील पर हाईकोर्ट अब सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई करेगा.

5. केंद्र सरकार के नए श्रम विधेयक को सदन की मंजूरी मिल गई है. इस मंजूरी के बाद अब ग्रेच्युटी लेने के लिए 5 साल की लिमिट खत्म हो गई है.

6..जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में गुरुवार शाम हमलावरों ने एडवोकेट बाबर कादरी पर जानलेवा हमला किया, जिसमें उनकी मौत हो गई।

7.सिर्फ 1 रुपये के पेमेंट पर ले जाएं स्कूटी या बाइक, फेडरल बैंक ने दी यह सुविधा।

8.मशहूर सिंगर एस.पी. बालासुब्रमण्यम का 74 वर्ष की उम्र में निधन।

9.शाहीन बाग आंदोलन का चेहरा बनीं बिल्किस दादी बोलीं- ‘PM मोदी मेरे बेटे, बुलाया जाएगा तो मैं जाऊंगी. इसमें डरने की क्या बात है?”

10.देश मे कोरोना के कुल मामले 58 लाख पार, बीते 24 घंटों में 86,052 नए मामले आए सामने।

11.बिहार चुनाव: उपेन्द्र कुशवाहा छोड़ सकते हैं महागठबंधन।

12.नॉर्थ कोरिया ने दक्षिण कोरिया के अधिकारी को तेल में डुबोकर मार डाला।

13.आईपीएल 13 के छठे मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने आरसीबी को 97 रनों से करारी शिकस्त दे दी है.

14.पंजाब में किसान मजदूर संघर्ष समिति का बिल के विरोध में ‘रेल रोको’ आंदोलन जारी।

15.दिल्ली में बेकाबू क्लस्टर बस का कहरः कई वाहनों को मारी टक्कर, तीन की मौत, चार घायल।

16.कश्मीर में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी ढेर, पुलिस ने पूरे इलाके को किया सील, अन्य की तलाश जारी।

17.बॉलीवुड ड्रग्स मामला: ड्रग्स के ग्रुप की एडमिन थीं दीपिका पादुकोण, मैनेजर करिश्मा प्रकाश का खुलासा।

18.अरविंद केजरीवाल का अपमानजनक वीडियो अपलोड करने वालों पर होगी FIR, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को दिया आदेश।

19.अन्य राज्यों से ब्याह कर आईं बहुओं को पंचायत चुनाव और सरकारी नौकरी में नहीं दे सकते आरक्षण: राजस्थान हाईकोर्ट।

20.मुंबई हाईकोर्ट ने तीन सेक्स वर्कर महिलाओं को किया बरी, कहा पेशा चुनना महिलाओं का अधिकार

 

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading