Sarvan Kumar 26/05/2018
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 07/04/2024 by Sarvan Kumar

कुशवाहा समाज श्री कुश के वंशज है और कुश के पिता का नाम श्री राम हैं। इस तरह कुशवाहा भगवान राम के वंशज है। कुशवाहा समाज सूर्यवंशी क्षत्रिय है और इनका गोत्र कश्यप होता है। मौर्यवंश की ख्याति सबने सुनी है। मौर्यवंश के संस्थापक चंद्रगुप्त मौर्य भी कुशवाहा समाज से थे, यह कुशवाहा समाज के लिए गर्व की बात है। श्री राम के वंशज होने के कारण इस समाज के लोग काफी धार्मिक होते हैं और खुद को सबसे बड़ा सनातन अनुयायी कहने से पीछे नही हटते हैं।

कछवाहा और कुशवाहा

कछवाहा राजघराना जो देश मे लोकतंत्र स्थापित होने से पहले राजवंश हुआ करता था वह भी कुशवंशी थे। वर्तमान मे कछवाहा हीं कुशवाहा नाम से जाने जाते हैं। कछवाहा राजवंश के संस्थापक दूल्हेराय नरवर थे। कछवाहा राजवंश की कुलदेवी,जमवाय माता हैं।यही कारण है कि समाज के लोगों के लिए जमवाय मां अधिक पूज्यनीय हैं।

कुशवाहा समाज के कुछ बड़े चेहरे

मेजर ध्यानचंद

हाॅकी के जादूगर,मेजर ध्यानचंद का नाम तो सभी ने सुना है, गर्व की बात यह है कि तीन बार लगातर भारत को ओलंपिक मे गोल्ड मेडल दिलाने वाले यह शख्स भी कुशवाहा समाज से आते हैं।

केशव प्रसाद मौर्य

आज बड़े नेताओं मे एक नाम केशव प्रसाद मौर्य भी है। मौर्या को हर वर्ग का समर्थन प्राप्त है। वह 2012 मे पहली बार विधायक बने,और 2 साल के बाद हीं 2014 मे सासंद भी बन गये । 2017 आते-आते देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री भी बनें। कम दिन मे इतनी बड़ी कामयाबी हर किसी को नही मिलता है। केशव प्रसाद मौर्या, कुशवाहा समाज से आते हैं। उन्होंने अपने कर्म और ईमानदारी से कुशवाहा समाज का प्रतिष्ठा भी बढाया है।

उपेंद्र कुशवाहा

कुशवाहा समाज के दूसरा बड़ा चेहरा  उपेंद्र कुशवाहा हैं जो भारत के पूर्व मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री हैं। इन पर आज तक  किसी तरह का कोई इल्जाम नही लगा है। राजनीति मे इनका एकदम बेदाग छवि है।

2 thoughts on “क्या कछवाहा ही कुशवाहा हैं? जानिए कुशवाहा समाज के कुछ बड़े चेहरे

  1. उत्तर प्रदेश में माननीय बाबू सिंह कुशवाहा व माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य बड़ी राजनीतिक हस्ती हैं ।
    कुशवाहा समाज ने वर्तमान में सेना ,शिक्षा,प्रशासन,राजनीति ,व्यापार , सरकारी सेवाओं में अपनी मजबूत स्थिति का प्रदर्शन किया है। यह समाज चतुर्दिक विकास व उत्थान कर रहा है। इसकी सामाजिक स्थिति भी उत्तरोत्तर मजबूत हो रही है ।

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading