
Last Updated on 30/08/2020 by Sarvan Kumar
महापुरुषो के विचार हमारे जीवन को प्रभावित करते है।उनके विचारो को अपनाकर हम अपने जीवन को सुधार सकते हैं ।वर्तमान दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो तिब्बत के राष्ट्राध्यक्ष और आध्यात्मिक गुरू हैं। आइए जानेंं दलाई लामा के विचार।
1. शांत मन आंतरिक शक्ति और आत्मविश्वास लाता है इसीलिए यह अच्छे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
2. हमारा लक्ष्य किसी दूसरे इंसान से बेहतर होना नहीं है बल्कि हमारा लक्ष्य अपने आप से बेहतर होना है।
3. खुशी हमें बने बनाए नहीं मिलती. खुशी को अपने कार्यों से हासिल करना पड़ता है।
4. खुद को जीत लेना हजारों युद्ध जीतने से एक बड़ी जीत है।
5. अगर आप दूसरों को खुश रखना चाहते हैं तो दया भाव दिखाएं। यदि आप खुद को प्रसन्न करना चाहते हैं तो करुणा अपनाएं।
व्यर्थ की ना करे चिंता
6. अगर कोई ऐसी समस्या है जिसे ठीक किया जा सकता है। कुछ ऐसी परिस्थितियां हैं जिसमें आप कुछ कर सकते हो, तो चिंता करने की कोई बात नहीं है।अगर कोई प्रॉब्लम ऐसी है जिसे आप ठीक नहीं कर सकते, इसके लिए चिंता करना व्यर्थ है। चिंता करने से कोई फायदा नहीं।
7. आंतरिक शांति बहुत आवश्यक है। यदि आप अंदर से शांत हैं तो कोई भी बाहरी समस्याएं आपकी शांति और स्थिरता को भंग नहीं कर सकती।
8. अपने दुश्मनों को मैं हरा देता हूं जब मैं उन्हें अपना दोस्त बना लेता हूं।
9. मौन कभी-कभी सबसे अच्छा जवाब होता है।
10. यदि आप शांति का अनुभव करना चाहते हैं तो दूसरों को शांति प्रदान करें।
11. अगर आप खुद को प्यार नहीं करते तो आप दूसरों को भी प्यार नहीं कर सकते हैं।
12. असली हीरो है जिसने अपने क्रोध और घृणा को जीत लिया है
13. एक खुशहाल जीवन जीने के लिए पहला कदम है दूसरे इंसान को दयालुता के साथ व्यहवार करना।
14. अपने लक्ष्यों को खुशी-खुशी बदल लें लेकिन कभी भी अपने जीवन मूल्यों को ना बदलें।
15. दूसरों के व्यवहार को अपनी आंतरिक शांति नष्ट ना करने दें।
