Sarvan Kumar 28/06/2018
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 16/08/2020 by Sarvan Kumar

मूँगफली (peanut, या groundnut) पोषक तत्त्वों से भरा एक तिलहन है. मूँगफली वानस्पतिक प्रोटीन का एक सस्ता स्रोत हैं. इसे गरीबों का काजू’ भी कहा जाता है. मूँगफली में प्रोटीन की मात्रा मीट की तुलना में 1.3 गुना, अण्डों से 2 .5 गुना एवं फलों से 8 गुना अधिक होती है. मूँगफली बहुत ही लाभकारी है. पोषक तत्त्वों से भरा मूँगफली पाचन शक्ति बढ़ाने में सहायक है. 100 ग्राम कच्ची मूँगफली में 1 लीटर दूध के बराबर प्रोटीन पाया जाता है. 250 ग्राम मूँगफली में 300 ग्राम पनीर, 2 लीटर दूध या 15 अंडों के बराबर ऊर्जा की प्राप्ति आसानी से की जा सकती है. 250 ग्राम भूनी मूँगफली में जितनी मात्रा में खनिज और विटामिन पाए जाते हैं, वो 250 ग्राम मांस से भी प्राप्त नहीं हो सकता है.मूंगफली में प्रोटीन के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में आयरन, कैल्शियम, विटामिन ई, विटामिन बी और जिंक पाया जाता है. आइये जानिए मूंगफली के सेवन से होने वाले 7 फायदों के बारे।

मूंगफली खाने के फायदे

1. कब्ज में लाभकारी

जिन लोगों को कब्ज़ की समस्या रहती है वो एक हफ्ते तक नियमित रूप से 100 ग्राम मूंगफली खाएं. मूंगफली के नियमित सेवन से कब्ज की समस्या दूर हो जाती है।

2. कोलेस्ट्रॉल

मूंगफली खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है . मूंगफली में मोनो-असंतृप्त फैटी एसिड होते हैं, विशेष रूप से ओलेइक एसिड जो कोरोनरी बीमारियों को रोकता है.

3. विकास

मूंगफली प्रोटीन में समृद्ध हैं. मूंगफली में मौजूद अमीनो एसिड शरीर के विकास में के लिए अच्छा होता है.

4. हृदय रोग, नसों के रोग, अल्जाइमर रोग, और संक्रमण को रोकता है मूंगफली

                                            मूंगफली

मूंगफली में रेसवेरेट्रोल नाम का एक एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है जोकि हृदय रोग, कैंसर, तंत्रिका रोग और वायरल या फंगल संक्रमण को रोकने में प्रभावी होता है.

5. स्ट्रोक की संभावनाओं को कम करता है मूंगफली

मूंगफली में पाया जाने वाला एंटी-ऑक्सीडेंट रेसवर्टरोल नाइट्रिक ऑक्साइड ) के उत्पादन में वृद्धि करके स्ट्रोक होने की संभावनाओं को कम करता है.

6. एंटी एजिंग

मूंगफली में एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है जिसके कारण मूंगफली बढ़ती उम्र के लक्षणों को रोकने में सहायक होता है. मूंगफली के नियमित सेवन से बढ़ती उम्र के लक्षणों जैसे बारीक रेखाएं और झुर्रियों कम हो जाते हैं. ओमेगा 6 से भरपूर मूंगफली त्वचा को मुलायम और नम बनाए रखता है. मूंगफली सर्दियों में रुखी त्वचा को नम रखने में सहायक होता ही.

7. हड्डियां को मजबूत बनाता है मूंगफली

मूंगफली में कैल्शियम और विटामिन पाया जाता है. मूंगफली का प्रतिदिन सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं.

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading