Sarvan Kumar 15/07/2018
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 17/08/2020 by Sarvan Kumar

नींबू में पाये जाने वाले पोषकतत्व 

नींबू में  कार्बोहाइड्रेट्स, शुगर,फाइबर, फैट, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं. विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है तथा  विटामिन B6, विटामिन B5, विटामिन B1, विटामिन B9 और विटामिन B2 भी थोड़ी मात्रा में पायी जाती है।
मिनरल्स –  नींंबू  में मुख्य मिनरल्स हैं -आयरन , कैल्शियम , पोटैशियम , मैग्नीशियम और फॉस्फोरस। आइये जानते हैंं नींबूू खाने के फायदे।

नींबूू खाने के फायदे

1. ऊर्जा देता है 

नींबू में विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है. साथ ही  इसमें कार्बोहाइड्रेट और शुगर पाया जाता है. पीने से तुरंत एनर्जी आता है और दिमाग तारोताज़ा हो जाता है.

2. पाचन ठीक करता है 

नींबू में सिट्रिक एसिड और फायबर पाया जाता है , पाचन को बेहतर करता है और कब्ज़ को दूर करने में मदद करता है . कब्ज़ से राहत पाने के लिए  इसके रस को पानी में मिला के पियें. सुबह हल्के गर्म पानी में  रस मिलाकर पीने से पाचनतंत्र दुरुस्त होता है और कब्ज़ दूर होता है..

3.वजन कम करने में लाभकारी 

नींबू वजन कम करने में लाभकारी है.  इसको पीने से मेटाबोलिज्म बेहतर होता है जिससे वजन कम होने लगता है.

4. बालों के लिए लाभ

नींबू बालों के लिए बहुत लाभकारी है. इसको नारियल तेल में मिलाकर लगाने से डैंड्रफ चले जाते हैं. ये बालों के लिए नेचुरल कंडीशनर का कम करता है इसको बालों में लगाने से बालों में चमक आ जाती है. बाल मज़बूत होते हैं और हेयर फॉल कम हो जाता है.

5.स्किन के लिए लाभ 

नींबू त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है .इसको पीने से त्वचा की नमी बरक़रार रहती है. इसको पीने से झुर्रिया कम हो जाती है . कई अध्यनों से यह खुलासा हुआ है कि जो लोग विटामिन C पर्याप्त मात्रा में लेते हैं उनमे झुर्रियां और ड्राई स्किन की संभावना कम हो जाती है. इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स पाया जाता है जो हमारे शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल से बचाता है .ये एक नेचुरल ब्लीचिंग एजेंट है .इसको स्किन पर लगाने से स्किन निखरता है. दाग धब्बे कम हो जाते हैं.ये कील- मुहासे को दूर करने में भी लाभकारी है .

6. रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाता है 

नींबू पीने से इम्युनिटी बढ़ता है. नींबू शरीर को रोगों से बचाने में मदद करता है. नींबू हमें सर्दी खांसी जुकाम से बचाने में मदद करता है

7. दिल की बीमारी से बचाता है 

विटामिन C की प्रचुर मात्रा होने के कारण नींबू हमें कार्डियोवैस्कुलर रोगों, स्ट्रोक और लो ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से बचाता है.

8. किडनी स्टोन से बचाता है 

इसमें में पाया जाने वाला सिट्रिक एसिड किडनी स्टोन में लाभकारी होता है . सिट्रिक एसिड से किडनी स्टोन होने की संभावना कम हो जाती है .नींबू हमें यूरिन इन्फेक्शन से भी बचाता है।

 

Leave a Reply