Sarvan Kumar 07/11/2022
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 07/11/2022 by Sarvan Kumar

रोबीली मूछें, काला चश्मा, और स्टाइलिश हैट, इन सबको अपनी पहचान बनाने वाले अनंत सिंह की दबंगई न सिर्फ उनके चेहरे पर नज़र आती है बल्कि अखबारों की सुर्खियां भी बनती है। अनंत सिंह का जन्म बिहार के बाढ़ जिले के लदमा गांव में 1967 में हुआ था. आइए जानते हैं मोकामा बिहार के भूमिहार बाहुबली अनंत सिंह की 20 रोचक बातें.

अनंत सिंह की 20 रोचक बातें

1. जिस वक्त अनंत सिंह पहली बार जेल गए, उनकी उम्र महज 9 साल की थी.

2.सिंह के बड़े भाई दिलीप सिंह बिहार के बाहुबली नेता थे. पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सरकार में मंत्री भी रहे.

3.कहा ये भी जाता है कि कम उम्र में अनंत सिंह वैराग्य ले चुके थे. साधु बनने के लिए अयोध्या और हरिद्वार में घूम रहे थे.

4. नदी तैरकर पार किया और भाई बिरंची सिंह की हत्या का बदला लिया.

5. साल 1996, 1998 और 1999 लोकसभा चुनावों में नीतीश कुमार को भी अनंत का साथ मिला.

6 .राजपूत और भूमिहार की खूनी इतिहास का गवाह रहे बाढ़ में अनंत सिंह अपने भूमिहार समुदाय के रक्षक के रूप में उभरे.

7.अजगर पालने के शौकीन अनंत सिंह साल 2005 से मोकामा विधानसभा सीट से विधायक थे.

8. एक आपराधिक मामलें में 10 साल की सजा के कारण उनकी विधायकी खत्म कर दी गई थीं. अब वो सजा खत्म होने के 6 साल बाद ही चुनाव लड़ सकते हैं।

9. मोकामा उपचुनाव 2022 में अनंत सिंह की पत्नी को नया विधायक चुना गया है.

10. छठ पर धोती बांटना, रोजगार के लिए गरीबों को तांगे देकर मदद करना और रमजान के दिनों में इफ्तार करना. ये कुछ ऐसी बातें हैं, जिनके जरिए अनंत गरीबों के मसीहा और छोटे सरकार बन गए.

11. 2015 का विधानसभा चुनाव तो उन्होंने जेल से लड़ा था. एक दिन भी प्रचार नहीं किया. लेकिन बावजूद इसके वो 18 हजार से ज्यादा वोटों से जीत गए थे.

12. 2004 में स्पेशल टास्क फोर्स से मुठभेड़ में बाल-बाल बचे थे.

13. नीतीश कुमार की अनंत सिंह के साथ एक फोटो से उनके हैसियत से आप खुद ही अंदाजा लगा सकते हैं.

14. 2013 में अनंत सिंह फिर चर्चा में आए, जब वह अपनी शानदार मर्सडीज छोड़कर बग्घी पर सवार होकर विधानसभा पहुँचे। फोटो नीचे लिंक 3 पर क्लिक कर के देखें.

15. अनंत सिंह जानवर पालने के भी शौकीन हैं। उनके पास करीब 2 लाख रुपए के हाथी, घोड़े, गाय और भैंस हैं।

16. एक बार अनंत सिंह को लालू प्रसाद का एक घोड़ा पसंद आ गया। वो उसे खरीदना तो चाहते थे, लेकिन उन्हें ये भी पता था कि लालू उन्हें ये घोड़ा नहीं बेचेंगे। तो उन्होंने किसी दूसरे से वो घोड़ा खरीदवाया और बाद में उस घोड़े पर बैठकर मेला घूमने गए।

17. एक बार उन्हें एक शख्स की मर्सिडीज पसंद आ गई थी, तो इन्होंने उसे कुछ दिनों के लिए रख लिया था।

18. बाढ़ बाजार से एक व्यापारी को किडनैप कर लिया था. किडनैपिंग करने वालों के घर पर अनंत सिंह ने धावा बोल दिया. अनंत सिंह घोड़े पर सवार होकर सबसे आगे चल रह थे और इतना ही नहीं अनंत सिंह ने अपने सिर पर सोने का मुकुट पहने हुए थे। यह उनका जताने का तरीका था कि वह एरिया उनका है और वही वहाँ के राजा भी है।

19. अपने क्षेत्र में भूमिहार जाति के लिए उन्होंने जो किया इसके लिए लोग उन्हें पूजते हैं।

20. विधायक के बाढ़ के लदमा गांव स्थित पुश्तैनी घर से एक AK-47, 26 गोली, 2 हैंड ग्रेनेड और एक मैगजीन की मिली थी। इस केस में अनंत सिंह करीब 34 महीने से पटना के बेउर जेल में बंद हैं।

Photo: नीचे लिंक 2 पर क्लिक कर देखें.


References.
1. https://www.aajtak.in/elections/bihar-assembly-elections/story/anant-singh-mokama-bihar-assembly-elections-2020-nitish-kumar-lalu-yadav-1132188-2020-09-19

2. https://navbharattimes.indiatimes.com/crime/anant-singh-story-how-he-become-bahubali-politician-from-a-mafia-don-in-mokama-bihar-and-attrect-nitish-kumar/articleshow/94663179.cms

3. https://hindi.opindia.com/politics/anant-singh-politics-with-nitish-lalu-rjd-jdu-bihar-election-2020/amp/

4.https://www.bhaskar.com/local/bihar/patna/news/on-june-14-the-mp-mla-court-convicted-in-the-ak-47-case-129961548.html

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading