Ranjeet Bhartiya 06/04/2021
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 06/04/2021 by Sarvan Kumar

टमाटर एक लोकप्रिय सब्जी है. वनस्पति विज्ञान के अनुसार यह एक फल है, लेकिन चीनी की मात्रा कम होने के कारण इसे आमतौर पर सब्जी ही माना जाता है. इसकी उत्पत्ति अमेरिका में हुई, बाद में उपनिवेशियों के माध्यम से यह दुनिया भर में फैला. 16वीं शताब्दी में पुर्तगालियों द्वारा इसे भारत में लाया गया. टमाटर का पौधा 1 से 3 मीटर तक लंबा हो सकता है. विश्व भर में इसकी खेती होती है. चीन टमाटर का सबसे बड़ा उत्पादक देश है. इसके उत्पादन में भारत विश्व में दूसरे नंबर पर है. तुर्की, अमेरिका और विश्व में भी बड़े पैमाने पर इसकी खेती होती है.आइये जानते हैं टमाटर खाने के फायदे।

टमाटर में पाए जाने वाले पोषक तत्व

पोषक तत्व की बात करें तो टमाटर में 95% पानी, 4% कार्बोहाइड्रेट, 0.9% प्रोटीन और 0.2% वसा पाया जाता है. सूक्ष्म पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन और खनिज पाए जाते हैं. इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन ई, बीटा कैरोटीन, पोटेशियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम पाए जाते हैं.

टमाटर का रंग लाल क्यों होता है?

इसमें लाइकोपीन नामक तत्व पाया जाता है जिसके कारण इसका रंग लाल होता है. लाइकोपीन की मौजूदगी के कारण टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट और anti-inflammatory गुण पाए जाते हैं.

इसका सेवन सब्जी, सूप, जूस, सलाद या चटनी के रूप में किया जाता है. खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ पौष्टिक गुणों से भरपूर होने के कारण यह हमारे लिए शरीर के लिए बहुत बहुत लाभकारी है. आइए जानें टमाटर खाने  के फायदे-

टमाटर

टमाटर खाने के फायदे

कोलेस्ट्रॉल

टमाटर जूस के सेवन से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा नियंत्रण करने में मदद मिलती है.

कैंसर और अन्य रोगों से बचाव

विटामिन सी की मौजूदगी से यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. टमाटर में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर और अन्य बीमारियों से बचाता है. एक अध्ययन के मुताबिक हफ्ते में 10 बार टमाटर खाने से कैंसर होने की संभावना 45% कम हो जाती है.

उदर रोग

अगर पेट में कीड़े की समस्या है तो रोजाना सुबह खाली पेट टमाटर में काली मिर्च मिलाकर खाने से कीड़े मर जाते हैं. यह पाचन शक्ति बढ़ाता है और गैस की समस्या में लाभकारी है.

चेहरे पर टमाटर लगाने के फायदे

टमाटर हमारे स्क्रीन के लिए बहुत लाभकारी है. टमाटर को छीलकर चेहरे पर लगाने से चेहरे पर निखार आता है तथा कील-मुहासे की समस्या से राहत मिलता है. पके हुए टमाटर के गूदे को लगाने से दाग- धब्बे कम होते हैं.

गठिया रोग

टमाटर के जूस के सेवन से गठिया रोग में दर्द से आराम मिलता है. टमाटर के रस में अजवाइन मिलाकर पीने से भी गठिया के दर्द रात मिलता है.

मोटापा

टमाटर में आहार फाइबर ज्यादा और कैलोरी कम होने के कारण यह वजन कम करने में फायदेमंद है.

दिल को स्वस्थ रखने में सहायक

पर्याप्त मात्रा में पोटैशियम, नियासिन, विटामिन B6 और फॉलेट होने के कारण यह हमारे हृदय को स्वस्थ रखने में मदद करता है.

दमा

दमा के रोगियों को टमाटर का नियमित सेवन करना चाहिए. इससे श्वास नली में अति संकुचन नहीं होता और खांसी इत्यादि में भी आराम मिलता है.

मधुमेह

टमाटर का नियमित सेवन डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद है. यह पेशाब में शुगर के मात्रा को नियंत्रण करने में मदद करता है.

आंख

टमाटर में विटामिन ए और बीटा कैरोटीन पाए जाते हैं जिससे आंखों की ज्योति बढ़ती है.

अनिद्रा

यह अनिद्रा और नींद से जुड़ी समस्याओं में भी लाभकारी है.

1 thought on “टमाटर खाने के फायदे, टमाटर में पाए जाने वाले पोषक तत्व

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading