Sarvan Kumar 20/10/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 20/10/2020 by Sarvan Kumar

1. नवरात्रि का आज चौथा दिन है. नवरात्रि के चौथे दिन मां कुष्मांडा की पूजा होती है. ऐसी पौराणिक मान्यता है कि मां कुष्मांडा की पूजा-अर्चना करने से आयु, यश, बल और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है.
2. पिछले 24 घंटे में भारत में कुल में कोरोनावायरस 46,791 नए मामले सामने आए हैं तथा 587 लोगों की मौत हुई है. देश में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 75,97,064 हो गई है. कोरोना के ऐक्टिव मामलों में 23,517 की गिरावट दर्ज की गई है. अब देश में कोरोना के कुल 7,48,538 एक्टिव मामले हैं. अब तक 67,33,329 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. वहीं, मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,15,197 हो गया है.
3. बिहार में कोरोना से स्वस्थ होने की दर 94.47% पहुंच गई है, जोकि राष्ट्रीय रिकवरी रेट से लगभग 6.21% ज्यादा है.
4. जम्मू-कश्मीर: सोफिया जिले के मेलहोरा इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच सोमवार शाम से मुठभेड़ जारी, अभी तक दो आतंकवादी मार गिराए गए.
5. बिहार विधानसभा चुनाव: आज तीसरे और अंतिम चरण के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की आखिरी तारीख है.
6. भारत में कोरोना के नए मामलों में कमी आई है और रिकवरी रेट 88% तक पहुंच गई है. यह इसीलिए संभव हो सका क्योंकि भारत सबसे पहले लॉकडाउन लागू करने वालों देशों में एक था: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
7. ग्रैंड चैलेंज वार्षिक बैठक 2020 को संबोधित करते हुए बिल गेट्स ने कहा-भारत का अनुसंधान और निर्माण कोविड-19 से लड़ने के लिए विशेष रूप से बड़े पैमाने पर टीके बनाने के लिए महत्वपूर्ण होगा.
8. हाथरस में दलित महिला के साथ बलात्कार और हत्या के मामले में सीबीआई ने अलीगढ़ जेल में बंद आरोपियों से पूछताछ की.
9. जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में मस्जिद में नमाज अदा करके घर वापस लौट रहे पुलिस अधिकारी को आतंकवादियों ने गोली मारकर हत्या कर दी.
10. बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोनावायरस से 31 लोगों की मौत, जबकि 2154 नए मामले सामने आए. यहां कोरोनावायरस मरीजों की संख्या बढ़कर 3.33 लाख हो गई है, जबकि मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 6040 हो गया है.
11. सिटीजन अमेंडमेंट एक्ट से सभी को लाभ मिलेगा. हम इसके लिए समर्पित हैं. सिटीजन अमेंडमेंट एक्ट बहुत जल्द लागू किया जाएगा, कोविड-19 महामारी के कारण देरी हुई है: भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा
12. राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा है कि पैनल कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को राज्य मंत्री इमरती देवी के खिलाफ “आइटम” शब्द के इस्तेमाल के लिए नोटिस भेजेगा.
13. चीन को 15 मिनट में भगा देते वाले बयान पर पलटवार करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा-15 मिनट के अंदर चीनियों को बाहर निकालने के फार्मूले को 1962 में ही लागू किया जा सकता था. अगर ऐसा किया जाता तो हमें कई हेक्टेयर जमीन गवांना नहीं पड़ता.
14. इमरती देवी को आइटम कहने पर चारों तरफ से घिर चुके मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने काफी किरकिरी के बाद खेद जताया है. वहीं, इस मामले में कमलनाथ की मुश्किलें बढ़ सकती है. भाजपा की शिकायत पर चुनाव आयोग ने मांगा रिपोर्ट.
15. पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा के दौरान पंडालों में केवल आयोजकों को जाने की अनुमति होगी. छोटे पंडालों में 15 तथा बड़े पंडालों में 25 लोग ही जा सकेंगे: कोलकाता हाई कोर्ट.
16. फेस्टिवल सीजन को ध्यान में रखते हुए इंडियन रेलवे ने 392 पूजा स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट जारी की है. 30 नवंबर तक चलने वाली यह ट्रेन है कोलकाता, वाराणसी, पटना, लखनऊ और दिल्ली से चलेंगी, ताकि लोग दुर्गा पूजा, दशहरा, दिवाली, छठ पूजा अपने परिवार वालों के साथ मना सकें.
17. कर्नाटक में नए ट्रैफिक रूल जारी किए गए हैं जिसके मुताबिक अब 4 साल से ऊपर के बच्चों को भी टू व्हीलर पर हैमलेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है.
18. कोरोना महामारी के कारण लगभग 7 महीने से बंद पड़े स्कूलों को फिर से खोलने का सिलसिला शुरू हो गया है. सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों ने सोमवार से अपने स्कूलों को खोल दिया है. इसी क्रम में केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय जैसे संगठनों ने भी देश भर में अपने स्कूलों को नवंबर से खोलने की तैयारी कर ली है. बता दें कि देश में लगभग 1250 केंद्रीय विद्यालय तथा 650 नवोदय विद्यालय हैं जिसमें लगभग 15 लाख छात्र पढ़ाई करते हैं.
19. आईपीएल का 38 वां मैच आज शाम 7:00 बजे से दुबई में किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा.
20. इंडियन प्रीमियर लीग: कल अबू धाबी में खेले गए एक मैच में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 7 विकेट से हरा दिया.

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading