Sarvan Kumar 20/09/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 20/09/2020 by Sarvan Kumar

आज तक की ताजा खबरें

1. देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 10,10,824 हो गई है, जबकि अब तक 43,03,043 लोग रिकवर हो चुके हैं: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
2. पिछले 24 घंटे में देश में कोरोनावायरस 92,605 नए मामले सामने आए जबकि 1133 लोगों की मौत हुई है. देश में अब कोरोनावायरस मरीजों संख्या बढ़कर 54,00,619 हो गई है वहीं, इस जानलेवा बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 86,752 हो गई है: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
3. सीमा सुरक्षा बल ने पाकिस्तान बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के बाद मादक पदार्थों के 58 पैकेट और दो पिस्तौल बरामद किए.
4. सिक्किम सरकार ने 10 अक्टूबर से होटल, होमस्टे और अन्य पर्यटन संबंधी सेवाओं को फिर से खोलने की अनुमति दी, कोविड-19 महामारी देखते हुए लगाई गई थी पाबंदी.
5. बढ़ते हुए कोरोना मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ के रायपुर में 21 से 28 सितंबर तक फिर से लगाया जाएगा लॉकडाउन.
6. इंडियन प्रीमियर लीग के 13 वें संस्करण के पहले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस को 5 विकेट से हराया.
7. बीते 24 घंटे में दिल्ली में कोरोना के 4,071 नए मामले सामने के बाद आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.42 लाख हो गई है. अब तक इस वायरस से 4,945 लोगों की मौत.
8. सिक्किम में तीन मंत्री तथा दो एमएलए कोरोना संक्रमित पाए गए.
9. 6 महीने के बाद वाराणसी में भक्तों के लिए खोला गया प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर.
10. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में सावधानी बरतने की सलाह दी, कहा- कोरोना काल में डिजिटल  लेनदेन पर निर्भरता बढी है, साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला भी बढ़ा है.
11. राजस्थान में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कड़ा फैसला, राज्य के 11 सबसे ज्यादा कोरोनावायरस प्रभावित जिला मुख्यालयों में लगाई गई धारा 144. जिन जिलों में धारा 144 लगाई गई उसमें जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, अलवर, भीलवाड़ा, बीकानेर, उदयपुर, सीकर, पाली और नागौर शामिल.
12. बॉलीवुड अभिनेत्री पायल घोष ने फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर लगाया यौन शोषण का आरोप, कहा- क्रिएटिव इंसान के पीछे राक्षस है और अनुराग कश्यप. सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लगाई न्याय की गुहार
13. अभिनेत्री पायल घोष द्वारा यौन शोषण के आरोप लगाए जाने पर बोले अनुराग कश्यप- आरोप बेबुनियाद, मुझे चुप कराने की कोशिश.
14. बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी का बिहार को 14,000 करोड़ का उपहार, 9 हाईवे प्रोजेक्ट का रखा जाएगा नींव. साथ ही ऑप्टिकल फाइबर इंटरनेट सर्विस से बिहार के 45,945 गांवों को जोड़ा जाएगा.
15. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भेजा गया रिसिन नामक जहर का संदिग्ध पैकेट, व्हाइट हाउस पहुंचने से पहले अमेरिकी अधिकारियों ने पकड़ा.
16. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह कोरोना पॉजिटिव पाए गए. राज्य में पिछले 24 घंटे में 2,617 नए मामलों की पुष्टि हुई, कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 84,234 हो गई है.
17. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कृषि संबंधित विधायकों को ‘किसान विरोधी’ कहने को बेबुनियाद बताया, कहा- किसानों को देश के किसी भी बाजार में बेचने की आजादी और अच्छी कीमत हासिल करने की स्वतंत्रता देता है कृषि विधेयक.
18. महेंद्र सिंह धोनी ने मैदान पर वापसी करते ही बनाया इतिहास, इंडियन प्रीमियर लीग में अपनी टीम को को 100 मैचों में जीत दिलाने वाले पहले कप्तान बने.
19. दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण रिश्ते होने के बावजूद भी भारत ने नेपाल को 2 आधुनिक रेलगाड़ियां सौंपी.
20. दो बार विश्व कप दिलाने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने लोकप्रियता के मामले में तेंदुलकर और कोहली को भी पछाड़ दिया: सुनील गावस्कर

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading