Sarvan Kumar 22/11/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 22/11/2020 by Sarvan Kumar

1. बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 45209 नए मामलों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 90,95,806 हो गई है. वहीं, 501 लोगों की मौत के बाद देश में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,33,227 हो गया है. अब देश में 4,40,962 एक्टिव मामले हैं, वहीं, 85 लाख 21 हजार 617 लोग ठीक हो चुके हैं: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय
2. बिहार के गया जिले में सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए हैं.
3. दिल्ली में कोरोना से रिकॉर्ड 111 लोगों की मौत हुई है, जबकि 5879 नए मामले सामने आए हैं. अब यहां कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 5.23 लाख हो गई है. दिल्ली में अब कोरोना के 39,741 एक्टिव मामले हैं, जबकि 8270 लोग इस जानलेवा बीमारी से अपनी जान गवां चुके हैं
4. उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के मामले में दिल्ली कोर्ट ने तथाकथित स्टूडेंट एक्टिविस्ट गुल्फीशा फातिमा को जमानत दे दी है.
5. कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को कल नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने किया गिरफ्तार. भारती सिंह के प्रोडक्शन हाउस ऑफिस तथा घर पर छापामारी के दौरान मिले थे 86.5 ग्राम गांजा. दोनों ने गांजा सेवन की बात स्वीकार कर ली है. आज भारती सिंह और उनके हस्बैंड का मेडिकल एग्जामिनेशन किया जाएगा.
6. 21 नवंबर को कोरोनावायरस 10 लाख 75 हजार तीन सौ 26 नमूनों की जांच के साथ देश में अब तक 13 करोड 17 लाख 33,134 नमूनों की जांच की जा चुकी है: इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च
7. अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के रिहायशी इलाकों में कल आतंकवादियों द्वारा किए गए रॉकेट हमले में 8 नागरिकों की मौत हो गई है और 21 लोग घायल हो गए हैं. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, आतंकवादियों ने एक छोटे ट्रक पर रखे 14 राकेट दागे, इसमें से एक रॉकेट भारतीय दूतावास के नजदीक भी गिरा. इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट ने ली है.
8. मनी लॉन्ड्रिंग के जरिए आतंकवादियों को धन मुहैया कराने को रोकने के लिए जी-20 देशों को मापदंड प्रस्तुत करना चाहिए: एफ ए टी एफ
9. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के विद्यांचल क्षेत्र में मिर्जापुर और सोनभद्र जिलों में ग्रामीण पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं की आधारशिला रखा. इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ भी उपस्थित रहे.
10. विश्व समुदाय को आतंकवाद को स्पॉन्सर करने वाले देशों को अलग-थलग करना चाहिए तथा उनके खिलाफ प्रतिबंध लगाना चाहिए: उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू
11. गृह मंत्री अमित शाह ने तमिलनाडु में 68 हजार करोड़ की चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना तथा अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया. इस अवसर पर गृह मंत्री ने कोरोना महामारी की स्थिति को संभालने के लिए तमिलनाडु सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि यहां रिकवरी रेट 97% है जो कि अन्य राज्यों की तुलना में अधिक है.
12. रूस ने व्यक्तियों के नामों का खुलासा ना करते हुए ब्रिटेन के 25 नागरिकों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है. इससे पहले इस साल जुलाई में ब्रिटेन ने रूस के 25 और सऊदी अरब के 20 नागरिकों पर देश में प्रवेश करने की पाबंदी लगा दी थी.
13. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद कोरोना महामारी दुनिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती है: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
14. बिहार में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 794 नए मामले सामने आने के बाद यहां कुल मामले की संख्या बढ़कर 2,29,000 हो गई है. राज्य में अभी 5603 एक्टिव मामले हैं. अभी तक यहां 223000 रोगी ठीक हुए हैं, जिसके साथ ही बिहार कोरोना रिकवरी रेट बढ़ कर 97.04% हो गई है.
15. ड्रग मामले में गिरफ्तारी के बाद कॉमेडियन भारती सिंह पर भड़के राजू श्रीवास्तव, कहा- मेरे लिए यह बहुत शॉकिंग है. बॉलीवुड और अन्य कलाकार ऐसी हरकतें क्यों कर रहे हैं? क्या बिना नशे के कॉमेडी नहीं हो पाती?
16. उत्तर प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला 23 नवंबर से राज्य में खोले जाएंगे विश्वविद्यालय और उच्च शिक्षण संस्थान.
17. बिहार: अपराधियों के हौसले बुलंद फिरौती के लिए दिनदहाड़े ज्वेलरी व्यवसायी के 16 साल के बेटे का अपहरण, फिरौती के तौर पर एक करोड़ रुपए मांगे.
18. उत्तर प्रदेश: कोरोनावायरस की दूसरी लहर को देखते हुए फिर से लगाई जा सकती है पाबंदी, शादी तथा अन्य समारोह में केवल 100 लोग हो सकते हैं शामिल.
19. बिहार में ज्यादा दिन तक नहीं चलेगी एनडीए की सरकार.  महागठबंधन में शामिल हो जाएं नीतीश कुमार: राष्ट्रीय जनता दल
20. इराक इस्लामिक स्टेट के हमले में 6 जवानों समेत 8 लोगों की मौत.

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading