Sarvan Kumar 11/08/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 11/08/2020 by Sarvan Kumar

आज तक की ताजा खबरें( Breaking News 11 August 2020)

1. चीन ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून का हवाला देते हुए अमेरिका के 11 राजनेताओं पर लगाया प्रतिबंध।
2.चीनी कम्ययुनिस्ट पार्टी के कट्टर विरोधी जिमी लाई को हांगकांग में गिरफ्तार किया गया।
3.बिहार के 16 जिलों के 125 प्रखंडों के 74.20 लाख लोग बाढ से प्रभावित हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नितीश कुमार के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर स्थिति का जायजा लिया।
4.Whats app का नया फीचर अब यूजर चार मोबाइल पर चला पाएंगे single account.
5. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को 1घंटे के अंदर गोली से छलनी करने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
6. दुनिया में 2 करोड़ से ज्यादा COVID-19 से संक्रमित, Coronavirus से मरने वालों की संख्या 734,243 हुई.
7.अमेरिका में पढ़ रही छात्रा की सड़क दुर्घटना में मौत, मिली थी 3.80 करोड़ रुपये की स्काॅलरशिप. परिजनों ने बताया छेड़खानी के कारण हुई ये घटना।
8.भारतीय क्रिकेटर रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा जडेजा की पुलिस काॅन्सटेबल से मास्क नहीं पहनने को लेकर हुई बहस। बहस की वजह रिबावा का मास्क न पहनना था।
9.बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आईपीएल के टाइटल स्पान्सर के लिए बोली लगाने पर विचार कर रही है।
10. जाने-माने शायर और गीतकार राहत इंदौरी का दिल का दौरा पड़ने से निधन. कोरोना संक्रमण के बाद अस्पताल में कराई गई थी भर्ती। वे 70 साल के थे। उनके कुछ प्रमुख गीत थे ,
गाना- बुंबरो, फिल्म- मिशन कश्मीर (2000), गाना- नींद चुराई मेरी किसने ओ सनम तूने, फिल्म- इश्क (1997), गाना- दिल को हजार बार रोका रोका रोका,फिल्म- मर्डर (2004)।
11.हाॅकी प्लेयर मनदीप सिंह  हुए कोरोना संक्रमित।
12. इस्कॉन मंदिर मथुरा में 22 भक्त हुए कोरोना संक्रमित।
13.74 साल में पहली बार स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन कुछ अलग होगा। प्रांगण में कम से कम मेहमान नजर आएंगे और वो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगें।
14.सुशांत केस की जांच मुंबई पुलिस करेगी या CBI इस पर अपना आखिरी फैसला सुप्रीम कोर्ट गुरुवार को दे सकता है। करीब 3 घंटे चली सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने रिया चक्रवर्ती की ट्रांसफर याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।
15.कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य,कोरिया तथा लिकटेंस्टीन भी मनाता है भारत के साथ 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस।
16.पिछले 24 घंटे में कोरोना मरीजों की 53601 नए मामले सामने आए।
17 डाॅ. कफील खान के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाईकोर्ट से कहा 15 दिन के अंदर तय करे कि उन्हे रिहा किया जा सकता है या नहीं।
18.मणिपुर में कांग्रेस के छह विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को अपना इस्तीफा सौंपा।
19. करीब 20 साल से अक्षय कुमार को खत लिख रहे उनकी फैन को मिला जन्म दिन पर अनोखा सौगात। Twitter पर अक्षय कुमार ने जन्मदिन की बधाई दी।
20.सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया चक्रवर्ती की ईडी ने चार फोन, एक आईपैड और एक लैपटॉप किया सीज।

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading