Sarvan Kumar 05/05/2020
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 05/05/2020 by Sarvan Kumar

भारत में कोरोनावायरस बेहद खतरनाक रूप लेते जा रहा है. सोमवार को सबसे ज्यादा 3990 नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 46,433 हो गई है. पिछले 5 दिनों में कोरोना के नए केसों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला है. पिछले 24 घंटे में कोरोना के कारण देश में 195 लोगों की मौत हुई है. 30 अप्रैल को कोरोना के 1801, 1 मई को 2396, 2 मई को 2567 तथा 3 मई को 2952 कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद देश में कोरोना संकट गहरा होता जा रहा है.

भारत में 32,020 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है.
इस महामारी के कारण अब तक 1566 लोगों की मौत हुई है. 12,847 मरीज कोरोना को हराने में कामयाब रहे हैं. भारत के लिए अच्छी खबर यह है कि अब कोरोना से रिकवर होने वाले मरीजों का प्रतिशत 27.67% हो गया है. वहीं, क्लोज्ड केस के मृत्यु दर में गिरावट दर्ज की गई है. शुरुआत में क्लोज्ड केस में मृत्यु दर 25-30% हुआ करता था जो अब घटकर 10.86% हो गया है.

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार, देश में अब तक 11,91, 946 टेस्ट किए गए हैं. पिछले 24 घंटे में 84,713 कोरोना संदिग्धों को टेस्ट किया गया है. सरकार ने 6 अप्रैल को एक लाख टेस्ट/प्रतिदिन करने का लक्ष्य रखा था.

महाराष्ट्र में कोरोना का प्रकोप रुकने का नाम नहीं ले रहा है. पिछले 24 घंटे में कोरोना 1,567 नए मामले आने के बाद राज्य सरकार, स्वास्थ्य मंत्रालय तथा प्रशासन के कान खड़े हो गए हैं. महाराष्ट्र में कोरोना के 11,453 एक्टिव मामले हैं. अब तक 2465 मरीज ठीक हो चुके हैं तथा 583 लोगों की जान गई है. महाराष्ट्र में रिकवरी रेट 16.95% है तथा मृत्यु दर 4.01% है.

11:00 बजे से अपडेट के अनुसार, भारत के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना मरीजों की संख्या इस प्रकार है-महाराष्ट्र 14,541, गुजरात 5804, दिल्ली 4898, तमिलनाडु 3550, राजस्थान 3099, मध्य प्रदेश 2942, उत्तर प्रदेश 2766, आंध्र प्रदेश 1650, पश्चिम बंगाल 1259, पंजाब 1232, तेलंगना 1085, जम्मू-कश्मीर 726, कर्नाटक 651, बिहार 529, हरियाणा 517, केरल 500, उड़ीसा 169, झारखंड 115, चंडीगढ़ 102, उत्तराखंड 60, छत्तीसगढ़ 58, आसाम 43, लद्दाख 42, हिमाचल प्रदेश 41, अंडमान और निकोबार 33, त्रिपुरा 29, मेघालय 12, पुडुचेरी 12, गोवा 7, मणिपुर 2, मिजोरम 1 और अरुणाचल प्रदेश 1.

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading