Sarvan Kumar 04/09/2021
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 04/09/2021 by Sarvan Kumar

Current  Affairs  04 September 2021

1. विश्व नारियल दिवस (World Coconut Day) कब मनाया जाता है?

A. 1 सितंबर
B. 2 सितंबर
C. 3 सितंबर
D. 4 सितंबर

सही उत्तर: B. 2 सितंबर

नारियल के उपयोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विश्व नारियल दिवस हर साल 2 सितंबर को मनाया जाता है. नारियल दिवस के माध्यम से इसकी खेती के जरिए गरीबी कम करने में इस फल के महत्व को बताया जाता है.

2. निम्नलिखित में से कौन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 23,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं?

A. शिखर धवन
B. रोहित शर्मा
C. विराट कोहली
D. जो रूट

सही उत्तर: C. विराट कोहली

भारत के कप्तान विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेज 23,000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने यह उपलब्धि 490वीं पारी में हासिल किया है. बता देंगे इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत के भूतपूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम था. उन्होंने यह उपलब्धि 522वीं पारी में हासिल किया था. बता दें कि सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 23,000 रन बनाने पहले बल्लेबाज थे.

3. हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ले निम्नलिखित में से किस देश को 12.57 बिलियन (नवीनतम विनिमय दर पर लगभग 17.86 बिलियन डॉलर के बराबर) के विशेष आहरण अधिकार (SDR) का आवंटन किया है?

A. भारत
B. जापान
C. जर्मनी
D. बांग्लादेश

सही उत्तर: A. भारत

4. निम्नलिखित में से कौन क्रिकेटर भारत के लिए टेस्ट मैच में 31 गेंद पर शतक लगाने वाले कपिल देव (30 गेंद) के बाद दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं?

A. मोहम्मद शमी
B. जसप्रीत बुमराह
C. रविंद्र जडेजा
D. शार्दुल ठाकुर

सही उत्तर: D. शार्दुल ठाकुर

5. हाल ही में निम्नलिखित में से किस राज्य ने ओबीसी वर्ग के लिए सरकारी भर्तियों और परीक्षाओं में 27% आरक्षण लागू कर दिया है?

A. उत्तर प्रदेश
B. मध्य प्रदेश
C. झारखंड
D. छत्तीसगढ़

सही उत्तर: B. मध्य प्रदेश

6. निम्नलिखित में से किसे हाल ही में केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है?

A. प्रमोद चंद्र मोदी
B. सुशील चंद्रा
C. जेबी माहपात्रा
D. रानी सिंह नायर

सही उत्तर: C. जेबी माहपात्रा

सीनियर ब्यूरोक्रेट और भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ अधिकारी जेबी माहपात्रा को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है. महापात्रा 1985 बैच के आईआरएस अधिकारी है.

7. हाल ही में निम्नलिखित में से किस राज्य ने उमंगोट नदी पर प्रस्तावित उमंगोट जलविद्युत परियोजना (Umngot Hydroelectric Project) को निष्पादित करने हेतु निजी विद्युत उत्पादकों के साथ किए गए समझौते को रद्द कर दिया है?

A. मेघालय
B. मिजोरम
C. मणिपुर
D. असम

सही उत्तर: A. मेघालय

8. हाल ही में भारत का केंद्रपाड़ा भारत का एकमात्र ऐसा जिला बन गया है जहां मगरमच्छ की तीनों प्रजातियां घड़ियाल, खारे पानी के मगरमच्छ और मगर पाई जाती है. यह जिला कहां स्थित है?

A. पश्चिम बंगाल
B. उड़ीसा
C. झारखंड
D. छत्तीसगढ़

सही उत्तर: B. उड़ीसा

9. हाल ही में निम्नलिखित में से कौन खिलाड़ी 111 गोल के साथ सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल दागने वाले फुटबॉलर बन गए हैं?

A. नेमार
B. क्रिस्टियानो रोनाल्डो
C. लियोनेल मेसी
D. सुनील छेत्री

सही उत्तर: B. क्रिस्टियानो रोनाल्डो

10. हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने केवाईसी नियमों के पालन में ढिलाई को लेकर निम्नलिखित में से किस बैंक पर ₹2500000 का जुर्माना लगाया है?

A. एक्सिस बैंक
B. बैंक ऑफ बड़ौदा
C. पंजाब नेशनल बैंक
D. इलाहाबाद बैंक

सही उत्तर: A. एक्सिस बैंक

Leave a Reply

Discover more from Jankari Today

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading