Sarvan Kumar 04/09/2021
Jankaritoday.com अब Google News पर। अपनेे जाति के ताजा अपडेट के लिए Subscribe करेेेेेेेेेेेें।
 

Last Updated on 04/09/2021 by Sarvan Kumar

हिन्दू नववर्ष भारतीयों का असली नया साल है,अंग्रेजी कैलेंडर के प्रचलन के बावजूद भारतीयों के जिंदगी से हिंदू कैलेंडर पूरी तरह निकल नही पाया है क्योंकि सारे पावन त्यौहार हिंदी कैलेंडर से तैयार तिथि के अनुसार ही मनाया जाता है. हिंदू शादी विवाह हिंदू पंचांग के अनुसार ही करते हैं. आइए जानते  हैं हिंदू नववर्ष कब मनाया जाता है? हिन्दू नव वर्ष पर निबंध 2021.

हिंदू नववर्ष कब मनाया जाता है?

हिंदू नववर्ष प्रत्येक साल हिंदू कैलेंडर के प्रथम दिन चैत्र मास के प्रथम प्रतिपदा यानि प्रथम दिन को मनाया जाता है, जो अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार प्रत्यके साल मार्च-अप्रैल मे होता है. हिन्दू कैलेंडर का आविष्कार अंग्रेजी कैलेंडर से बहुत पहले हुआ था, इसलिए हिंदू कैलेंडर का वर्ष अंग्रेजी कैलेंडर से आगे रहता है. हिंदू नव-वर्ष का आविष्कार 58 ईसा पूर्व हुआ था. इसलिए जब हिंदू नववर्ष का साल जानना हो तो अंग्रेजी वर्ष में 58 वर्ष जोड़ देना चाहिए. मान लिजिए अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 2021 चल रहा है तो इसमे 58 वर्ष जोड़ने के बाद 2069 हो जाएगा.

हिन्दू कैलेंडर मे कितने महीने होते हैं?  भारतीय मास का अंतिम महीना कौन सा है?

सप्ताह के 7 दिन और साल के 12 महिना रखने का परंपरा हिंदू कैलेंडर का हीं देन है. हिंदू नव-वर्ष का पहला महिना चैत्र मास है तथा फाल्गुण मास के साथ वर्ष की समाप्ति होती है. इसी से प्रेरित होकर सारा विश्व आज अलग -अलग नामों से अपना कैलेंडर तैयार किया है. यह भारतीयों के लिए गर्व की बात है. समय गणना, शून्य की खोज, गणित, विज्ञान, धार्मिक और सामाजिक हर रूप से भारतीयों ने दुनिया को अवगत कराया है. यह हर भारतीयों के लिए गौरव की बात है.

हिन्दू  कैलेंडर के 12 महीने के नाम इस प्रकार हैं:-

1.चैत्र
2.वैशाख
3.ज्येष्ठ
4.आषाढ़
5.श्रावण
6.भाद्र
7.आश्विन
8.कार्तिक
9.मार्गशीष/अग्हन
10.पौष
11.माघ
12.फाल्गुन

 

हिंदू कैलेंडर के सप्ताह के 7 दिनों के नाम इस प्रकार हैं:-

1. रविवार
2. सोमवार
3. मंगलवार
4. बुधवार
5. गुरूवार/बृहस्पतिवार
6. शुक्रवार
7. शनिवार

भारत में 1 जनवरी को जो नया साल मनाया जाता है, यह अंग्रेजी नया साल है. जब भारत में अंग्रेज नही आए थे तो भारत के लोग हिंदू नववर्ष ही धूमधाम से मनाया करते थे. अंग्रेजो ने अपने कैलेंडर को शक्ति के बल पर प्रचलन में लाया. अब देश आजाद हो गया है, मगर इसे हम आजादी के 70 साल बाद भी अंग्रेजी कैलेंडर और अंग्रेजी भाषा को ढ़ो रहे हैं. हमारे पड़ोसी देश नेपाल में हिंदू कैलेंडर का ही सरकारी  और आमलोगों की  प्राथमिकता है.

 

Leave a Reply